लाइव न्यूज़ :

वापस आए पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया, पाक ने बुधवार को ही कर दिया था निष्कासित

By भाषा | Updated: August 12, 2019 05:30 IST

ऐसा माना जा रहा है कि बिसारिया शनिवार को इस्लामाबाद से रवाना हुए और दुबई के रास्ते देश लौटे। पाकिस्तान ने बुधवार को ही बिसारिया को निष्कासित कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों ने बताया कि बिसारिया दिल्ली वापस आ गए हैं।पाकिस्तान ने राजनयिक संबंधों के स्तर को घटाने के फैसले पर फिर विचार करने के भारत के आग्रह को अनसुना कर दिया।

पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया देश वापस आ गए हैं। केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने राजनयिक संबंधों के स्तर को घटाते हुए बिसारिया को निष्कासित कर दिया था।सूत्रों ने बताया कि बिसारिया दिल्ली वापस आ गए हैं क्योंकि पाकिस्तान ने राजनयिक संबंधों के स्तर को घटाने के फैसले पर फिर विचार करने के भारत के आग्रह को अनसुना कर दिया। पाकिस्तान यह स्पष्ट कर चुका है कि वह अपने नवनियुक्त उच्चायुक्त मोइन उल हक को नयी दिल्ली नहीं भेजेगा।पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त सोहेल महमूद को विदेश सचिव बनाए जाने के तीन महीने बाद हक की नियुक्ति की गई। ऐसा माना जा रहा है कि बिसारिया शनिवार को इस्लामाबाद से रवाना हुए और दुबई के रास्ते देश लौटे। पाकिस्तान ने बुधवार को ही बिसारिया को निष्कासित कर दिया था।

टॅग्स :इंडियापाकिस्तानधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?