लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकियों ने ओसीआई वीजा कार्डधारकों पर यात्रा अंकुशों में ढील का किया स्वागत

By भाषा | Updated: May 23, 2020 13:37 IST

कोरोना संकट को देखते हुए सरकर ने कोविड-19 महामारी की वजह से नए अंतरराष्ट्रीय यात्रा अंकुशों की वह से विदेशी नागरिकों और ओसीआई कार्डधारकों का वीजा स्थगित कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में वीजामुक्त यात्रा की छूट से अमेरिका जैसे देशों में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोगों और भारतीय नागरिकों को परेशानी हो रही थी।सामाजिक कार्यकर्ता और जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी ने कहा कि यह ओसीआई कार्डधारकों के लिए बड़ी राहत है।

वाशिंगटन: भारतीय-अमेरिकियों ने भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों यानी ओसीआई कार्डधारकों पर कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए यात्रा संबंधी अंकुशों में ढील के भारत सरकार के फैसले का स्वागत किया है। ओसीआई कार्ड वैश्विक स्तर पर भारतीय मूल के लोगों को जारी किया जाता है। इन लोगों को वोट देने तथा सरकारी सेवा का हिस्सा बनने और कृषि भूमि खरीदने के अधिकार नहीं होता।

हालांकि, इसके अलावा इन्हें भारतीय नागरिकों की तरह ही सभी अधिकार होते हैं। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को विदेश में फंसे कुछ श्रेणियों के ओसीआई कार्डधारकों को देश में आने की अनुमति दे दी है। हालांकि, इससे पहले सरकर ने कोविड-19 महामारी की वजह से नए अंतरराष्ट्रीय यात्रा अंकुशों की वह से विदेशी नागरिकों और ओसीआई कार्डधारकों का वीजा स्थगित कर दिया था।

भारत में वीजामुक्त यात्रा की छूट से अमेरिका जैसे देशों में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोगों और भारतीय नागरिकों को परेशानी हो रही थी। इनमें काफी संख्या में लोगों के बच्चे ओसीआई कार्डधारक हैं क्योंकि उनका जन्म यहां हुआ।

आर्थिक संकट की वजह से अपनी नौकरी गंवा चुके कई भारतीय अभिभावकों भारत लौटने के लिए एयर इंडिया की विशेष उड़ानों में सवार होने की अनुमति नहीं मिल थी, क्योंकि उनके बच्चे ओसीआई कार्डधारक हैं इसके मद्देनजर कई लोगों ने अपनी परेशानी हो रही थी।

उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये अपनी दिक्कतों का जिक्र भारतीय नेताओं के समक्ष किया था। सामाजिक कार्यकर्ता और जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी ने कहा कि यह ओसीआई कार्डधारकों के लिए बड़ी राहत है। मुझे खुशी है कि भारत सरकार ने उनकी आवोज को चुना। गीता सोमानी ने कहा कि इससे अभिभावकों को काफी राहत मिली है।

उनके नाबालिग बच्चे ओसीआई कार्डधारक हैं और उन्हें भी भारत वापस जाने की जरूरत है। सोमानी ने कहा कि चार लोगों के उनके परिवार में उनकी छह साल की पुत्री ओसीआई कार्डधारक है। शेष भारतीय नागरिक और उनका वीजा समाप्त होने जा रहा है। लेकिन पूर्व में ओसीआई कार्डधारकों पर यात्रा अंकुशों की वजह से वे यात्रा नहीं कर पा रहे थे। सोमानी ने कहा कि अब वे घर वापस लौटने की तैयारी कर रहे हैं।  

टॅग्स :अमेरिकाइंडियागृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा