लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने का भारतीय-अमेरिकियों ने किया समर्थन

By भाषा | Updated: August 10, 2019 10:22 IST

फ्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसाइटी इंटरनेशनल’ (एफआईएसआई) की ह्यूस्टन इकाई और ‘ग्लोबल कश्मीरी पंडित डायस्पोरा’ (जीकेपीडी) की ह्यूस्टन इकाई के तत्वावधान में भारतीय अमेरिकियों ने ‘‘भारतीय लोकतंत्र की जय हो’’ और ‘‘भारतीय धर्मनिरपेक्षता की जय हो’’ जैसे नारे लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देएफआईएसआई ने इस ‘‘ऐतिहासिक फैसले’’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘दूरदर्शी नेतृत्व’’ की प्रशंसा की।जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने का भारतीय-अमेरिकियों ने किया समर्थन

ह्यूस्टन, 10 अगस्तः जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के भारत सरकार के फैसले के समर्थन में हजारों भारतीय-अमेरिकी यहां शनिवार को भारतीय वाणिज्य दूतावास के सामने एकत्र हुए। ‘फ्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसाइटी इंटरनेशनल’ (एफआईएसआई) की ह्यूस्टन इकाई और ‘ग्लोबल कश्मीरी पंडित डायस्पोरा’ (जीकेपीडी) की ह्यूस्टन इकाई के तत्वावधान में भारतीय अमेरिकियों ने ‘‘भारतीय लोकतंत्र की जय हो’’ और ‘‘भारतीय धर्मनिरपेक्षता की जय हो’’ जैसे नारे लगाए।

उन्होंने हाथ में बैनर पकड़ रखे थे, जिन पर लिखा था ‘‘अनुच्छेद 370, कठोर, भेदभावपूर्ण’’, ‘‘पाकिस्तान-आतंकवादियों को पैदा करना बंद करो’’ और ‘‘पाकिस्तान हमें शांति से जीने दो’’। एफआईएसआई ने इस ‘‘ऐतिहासिक फैसले’’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘दूरदर्शी नेतृत्व’’ की प्रशंसा की।

‘ह्यूस्टन एफआईएसआई चैप्टन’ के कार्यकर्ता मधुकर अली ने कहा कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने से सभी निवासियों को जाति, पंथ, नस्ल और धर्म के आधार पर भेदभाव के बिना समान अवसर मुहैया होंगे। एफआईएसआई के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अचलेश अमर ने कहा कि कश्मीरी हिंदू पिछले 30 साल से अपने ही देश में शरणार्थियों की तरह रह रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के मौजूदा फैसले को धर्म के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। इस फैसले के लागू होने से राज्य के सभी लोगों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा एवं रोजगार मिलेगा और विकास होगा।’’

टॅग्स :धारा ३७०अमेरिकाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा