लाइव न्यूज़ :

जानें क्यों मोदी सरकार ने ब्रिटिश सांसद को दिल्ली एयरपोर्ट से लौटाया वापस?

By स्वाति सिंह | Updated: February 17, 2020 16:16 IST

डेबी अब्राहम लगातार भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लेकर किए गए फैसले की आलोचना करती रही हैं। उन्होंने कई कई ट्वीट कर मोदी सरकार की कश्मीर नीति पर सवाल उठाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन की लेबर पार्टी की सांसद डेबी अब्राहम को भारत आने से रोका गया है। डेबी अब्राहम को दिल्ली एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया गया।

ब्रिटेन की लेबर पार्टी की सांसद डेबी अब्राहम को भारत आने से रोका गया है। सोमवार को डेबी अब्राहम को दिल्ली एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया गया। इस मामले में ब्रिटिश सांसद ने सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

ब्रिटिश सांसद ऑल पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप ऑफ कश्मीर की अध्यक्ष डेबी अब्राहम सोमवार सुबह करीब 8:50 पर जब डेबी अब्राहम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां उन्हें बताया गया कि उनका वीजा कैंसिल कर दिया गया है। जबकि, ये वीजा अक्टूबर 2020 तक मान्य था।

वाशिंगटन पोस्ट में छपी खबर के मुताबिक ब्रिटिश सांसद ने कहा, 'हर किसी की तरह मैंने भी ई-वीज़ा के साथ डॉक्यूमेंट दिखाए, लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मना कर दिया। मुझे बताया गया कि मेरा वीजा कैंसिल हो गया है और वो मेरा पासपोर्ट लेकर कुछ देर के लिए चले गए।' हालांकि, इस विवाद पर केंद्रीय गृह मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि ब्रिटिश सांसद का ई-वीज़ा पहले ही कैंसिल कर दिया गया था और उन्हें इस बारे में सूचना भी दी गई थी। जब वह इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर आईं तो उनके पास वीज़ा नहीं था।

डेबी अब्राहम ने ट्वीट किया, ‘मैं अपनी भारतीय रिश्तेदारों से मिलने जा रही थी, मेरे साथ हिंदुस्तानी स्टाफ मेंबर भी थे। मैंने राजनीतिक आवाज सिर्फ ह्यूमन राइट्स के लिए उठाई। मैं अपनी सरकार के खिलाफ इस मसले पर सवाल उठाती रहूंगी।’

बता दें कि डेबी अब्राहम लगातार भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लेकर किए गए फैसले की आलोचना करती रही हैं। उन्होंने कई कई ट्वीट कर मोदी सरकार की कश्मीर नीति पर सवाल उठाए हैं।  गौरतलब है कि अभी तक दो दौरे पर यूरोपियन यूनियन के कई सांसद जम्मू-कश्मीर का दौरा कर चुके हैं। वहीं, भारत की राजनीतिक पार्टियों ने EU सांसदों के दौरे पर सवाल खड़े किए थे और आरोप लगाया था कि स्थानीय सांसदों की बजाय विदेशी लोगों को कश्मीर भेजा जा रहा है। 

टॅग्स :ब्रिटेनजम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

विश्व अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह