लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में भारत न‌िभा रहा है प्रमुख भूमिका: UN महासचिव

By IANS | Updated: January 14, 2018 02:26 IST

एंटोनियो गुटेरेस का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में जहां अन्य देश नाकाम रहे हैं, वहीं भारत इसमें प्रमुख भूमिका निभा रहा है।

Open in App

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में जहां अन्य देश नाकाम रहे हैं, वहीं भारत इसमें प्रमुख भूमिका निभा रहा है। गुटेरेस ने शुक्रवार को कहा, "जलवायु परिवर्तन के प्रति हमारी एक बहुत ही दृढ़ प्रतिबद्धता है।"

उन्होंने कहा, "जलवायु परिवर्तन हमें पराजित नहीं कर सकता, लेकिन हम इस लड़ाई में जीत भी नहीं पा रहे। जलवायु परिवर्तन से सर्वाधिक नुकसान उन विकासशील देशों को उठाना पड़ रहा है, जो जी77 देशों के समूह के सदस्य हैं।"

उन्होंने कहा कि भारत और चीन जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं, ताकि हमें जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभाव न झेलने पड़ें। गुटेरेस एक समारोह में बोल रहे थे, जहां मिस्र ने इक्वोडोर से जी77 का नेतृत्व ग्रहण किया।

गुटेरेस ने कहा कि जी77 बहुपक्षवाद की रक्षा का आधारभूत स्तंभ है और बहुपक्षवाद के लिए यह मुश्किल दौर चल रहा है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में सत्ता का संतुलन सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा परिषद में सुधार जरूरी है।

उन्होंने कहा, "हम संयुक्त राष्ट्र को अधिक लोकतांत्रिक बनाने को लेकर चिंतित हैं, जिसमें सत्ता अधिक संतुलित तरीके से विभाजित हो और इसके लिए निश्चित तौर पर सुरक्षा परिषद में सुधार आवश्यक है।"

जी77 की अध्यक्षता ग्रहण करते हुए मिस्र के स्थायी प्रतिनिधि अम्र अब्देल्लतीफ अबौलत्ता ने कहा कि संगठन जलवायु परिवर्तन से इस प्रकार निपटने में एकजुट होकर काम करेगा, जिससे विकास को भी बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि विकास और गरीबी निवारण संगठन की प्राथमिकता रहेगी। गरीबी दुनिया की अधिकांश समस्याओं का प्रमुख कारण है।

इसके लिए विकासशील देशों में रोजगार और उत्पादन क्षमता बढ़ाना जरूरी है। महासभा के अध्यक्ष मिरोस्लाव लाजैक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को पेश आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए जी77 की भागीदारी बेहद जरूरी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल