लाइव न्यूज़ :

'भारत, चीन, रूस ने नहीं दिया नहीं द‍िया सही आंकड़ा', कोरोना वायरस से मौतों पर डोनाल्ड ट्रंप ने उठाए सवाल

By स्वाति सिंह | Updated: September 30, 2020 08:42 IST

बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में बस कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडन अपनी पहली डिबेट में एक-दूसरे का मुकाबला कर रहे हैं। 3 नवंबर को होने वाले चुनाव में जनमत तय करने में भी इस डिबेट की अहम भूमिका होगी।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन के बीच बुधवार को पहली डिबेट हुई। जो बाइडन ने ट्रंप पर अमेरिका में कोरोना वायरस की महामारी से निपटने में नाकाम रहने का आरोप लगाया

वॉशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन के बीच बुधवार को पहली डिबेट हुई। इस दौरान दोनों प्रतिद्वंद्वी अलग-अलग स्वास्थ्य, न्याय, नस्लीय भेदभाव और अर्थव्यवस्था जैसे अलग-अलग मुद्दों पर बात की और एक-दूसरे पर तीखे हमले किए।

इसी बीच जो बाइडन ने ट्रंप पर अमेरिका में कोरोना वायरस की महामारी से निपटने में नाकाम रहने का आरोप लगाया और कहा कि ट्रंप प्रशासन ने कोई तैयारी नहीं की थी। बाइडन ने कहा कि अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत इसलिए हुई क्योंकि सरकार महामारी के ख़तरों को लेकर बेफिक्र रही और कोई प्लान नहीं किया। इस पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ने कोरोना का बहुत प्रभावी तरीक़े से सामना किया है। मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा इसलिए है क्योंकि अमरीका सही डेटा दे रहा है जबकि चीन, रूस और भारत मौत के सही आंकड़े नहीं दे रहे।

ट्रंप ने कहा "हमारी सरकार कोरोना वायरस से निपटने के लिए मास्क, पीपीई किट और दवाएं लेकर आई। हम कोरोना वैक्सीन बनाने से बस कुछ ही सप्ताह दूर हैं। मैंने कंपनियों से बात की है और मैं कह सकता हूं कि हम जल्द ही वैक्सीन बना लेंगे। ट्रंप पर निशाना साधते हुए बाइडेन ने उन्हें झूठा बताया और डिबेट के दौरान चुप रहने के लिए कहा।

जो बाइडेन ने कहा, 'सच ये है कि उन्होंने (डोनाल्ड ट्रंप) जो कुछ भी कहा है, वो सिर्फ झूठ है। मैं यहां पर उनके झूठ गिनाने नहीं आया हूं। हर कोई जानता है कि वो झूठे हैं।' डिबेट के पहले मिनट से ही दोनों के बीच काफी गहमागहमी होने लगी थी। दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। इस दौरान एक पल ऐसा भी आया, जब बाइडेन का पारा चढ़ गया और उन्होंने ट्रंप से कहा, 'क्या तुम चुप रहोगे।'

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट