लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने की यूक्रेन के लिए नई सैन्य सहायता की घोषणा, जानें पूरा मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 25, 2022 10:23 IST

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने यूक्रेन दौरान राष्ट्रपति वलोडोमिर जेलेंस्की से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने यूक्रेन के लिए नई सैन्य सहायता की घोषणा की। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने राष्ट्रपति वलोडोमिर जेलेंस्की से मुलाकात की।

वॉशिंगटन:अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन की यूक्रेन यात्रा के बाद अमेरिका ने यूक्रेन के लिए नई सैन्य सहायता और राजनयिक समर्थन की घोषणा की है। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, ब्लिंकन और ऑस्टिन कीव की यात्रा को पूरी तरह से गुप्त रखा गया था। वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों की रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद यह पहली यात्रा है। 

दोनों नेताओं ने इस दौरान राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और उनके सलाहकारों से मुलाकात कर कहा अमेरिका विदेशी सैन्य वित्तपोषण से 30 करोड़ डॉलर से अधिक की मदद प्रदान करेगा और 16.5 करोड़ डॉलर के गोला-बारूद की बिक्री को भी मंजूरी दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जल्द ही यूक्रेन में राजदूत के रूप में अपने उम्मीदवार की घोषणा करेंगे और युद्ध से पहले यूक्रेन छोड़ने वाले अमेरिकी राजनयिक आगामी सप्ताह में देश लौटना शुरू कर देंगे। कीव में अमेरिकी दूतावास फिलहाल बंद रहेगा।

जेलेंस्की ने शनिवार को घोषणा की थी कि वह रविवार को कीव में अमेरिकी अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे, लेकिन बाइडन प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की थी और संभावित यात्रा के विवरण पर चर्चा करने से इनकार कर दिया था। हालांकि, यात्रा की तैयारी एक सप्ताह से अधिक समय से चल रही थी। ऑस्टिन और ब्लिंकन के साथ पोलैंड की यात्रा करने वाले पत्रकारों को यात्रा समाप्त होने तक इस मामले पर खबर देने से मना किया गया था। ये पत्रकार दोनों मंत्रियों के साथ यूक्रेन भी नहीं गए थे, प्रतिनिधिमंडल के लौटने तक ये दक्षिण-पूर्व पोलैंड में ही रुके थे। 

इसके लिए विदेश मंत्रालय और पेंटागन के अधिकारियों ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया था। ऑस्टिन और ब्लिंकन ने यूक्रेन और 15 सहयोगी और साझेदार देशों के लिए विदेशी सैन्य वित्तपोषण के रूप में कुल 71.3 करोड़ डॉलर की मदद की घोषणा की है। इनमें से करीब 32.2 करोड़ डॉलर की राशि यूक्रेन के लिए निर्दिष्ट की गई है। मुलाकात से पहले जेलेंस्की ने कहा था कि वह अमेरिका से हथियारों और सुरक्षा दोनों की गारंटी मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा, "आप आज हमारे पास खाली हाथ नहीं आ सकते और हम केवल किसी तरह के मामूली तोहफे की उम्मीद नहीं कर रहे हैं, हमें कुछ निश्चित चीजें और निश्चित हथियार चाहिए।" बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को दो महीने से ज्यादा हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद युद्ध के रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादअमेरिकाजो बाइडनवोलोदिमीर जेलेंस्की
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट