लाइव न्यूज़ :

'मैंने जीत ली मंगलवार को हुई पहली प्रेसीडेंशियल डिबेट', डोनाल्ड ट्रंप का दावा

By भाषा | Updated: October 1, 2020 13:19 IST

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप का दावा किया कि मैंने जीत ली मंगलवार को हुई पहली प्रेसीडेंशियल डिबेट राष्ट्रपति पद के लिए होने वाली तीन बहसों में से पहली बहस क्लीवलैंड, ओहायो में आयोजित हुई

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि उन्होंने मंगलवार की रात अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के खिलाफ राष्ट्रपति पद के लिए होने वाली पहली बहस (प्रेसीडेंशियल डिबेट) जीत ली है। राष्ट्रपति पद के लिए होने वाली तीन बहसों में से पहली बहस क्लीवलैंड, ओहायो में आयोजित हुई।

बहस के एक दिन बाद ट्रम्प ने बुधवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हर तरह से, हमने कल रात आसानी से बहस जीत ली।’’ दोनों खेमों ने जीत की घोषणा की है। ट्रम्प ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह (बाइडेन) बहुत कमजोर थे। वह शोर मचा रहे थे। हमने लगभग हर चुनाव में बहस जीती जो मैंने लड़ी है। यदि आप विभिन्न चुनावों को देखें, तो हमने उनमें से हर एक को जीता है।’’ सवालों के जवाब में, ट्रम्प ने कहा कि वह फ्लोरिडा और टेनेसी में होने वाली अन्य दो बहसों का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उनसे बहस करने में कोई गुरेज नहीं है। मुझे लगता है वह बहस से बचना चाहते हैं। मुझे नहीं पता। यह उनको ही पता है।’’ घोर दक्षिणपंथी समूह ‘प्राउड बॉयज़’ के बारे पूछे गए सवालों के जवाब में ट्रम्प ने कहा कि उन्हें पीछे हटना चाहिए और वक्त पर आगे आना चाहिए (स्टैंड बैक ऐंड स्टैंड बाई)।

उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वे कौन हैं और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को अपना काम करने देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि ‘प्राउड बॉयज़’ कौन हैं। मेरा मतलब है, आपको मुझे बताना होगा, क्योंकि मैं वास्तव में नहीं जानता कि वे कौन हैं। मैं केवल यह कह सकता हूं कि उन्हें हटना होगा, उन्हें कानून प्रवर्तन एजेंसी को अपना काम करने देना चाहिए।’’ 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडेनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट