लाइव न्यूज़ :

काश मैं राष्ट्रपति शी की तरह पाकिस्तान में 500 भ्रष्ट लोगों को जेल में डाल पाता लेकिन मेरे हाथ बंधे हैः इमरान

By भाषा | Updated: October 9, 2019 18:39 IST

खान ने यहां चाइना काउंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान में निवेश के रास्ते में भ्रष्टाचार एक बड़ी अड़चन बन गया है और चीन के नेतृत्व से उन्होंने भ्रष्टाचार पर लगाम कसना सीखा है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति शी चिनफिंग के सबसे बड़े अभियानों में से एक अभियान भ्रष्टाचार के खिलाफ है।उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से पाकिस्तान में मामलों की प्रक्रिया बहुत जटिल है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कहा कि काश वह चीन में भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रपति शी चिनपिंग के अभियान की तरह अपने यहां 500 भ्रष्ट लोगों को जेल में डाल पाते।

खान ने यहां चाइना काउंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान में निवेश के रास्ते में भ्रष्टाचार एक बड़ी अड़चन बन गया है और चीन के नेतृत्व से उन्होंने भ्रष्टाचार पर लगाम कसना सीखा है।

दो दिन की राजकीय यात्रा पर चीन आये इमरान के हवाले से पाकिस्तान के डॉन अखबार ने लिखा, ‘‘राष्ट्रपति शी चिनपिंग के सबसे बड़े अभियानों में से एक अभियान भ्रष्टाचार के खिलाफ है।’’ खान ने कहा कि उन्होंने चीन में चिनपिंग के शासन में पिछले पांच साल में करीब 400 मंत्री स्तर के लोगों को भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी ठहराये जाने और जेल में डाले जाने की बात सुनी है।

इमरान चीन में 2012 में शुरू किये गये चिनफिंग के व्यापक भ्रष्टाचार निरोधक आंदोलन का जिक्र कर रहे थे जिसमें अनेक स्तरों पर 13 लाख से अधिक अधिकारियों को जांच के दायरे में लिया गया। खान ने कहा, ‘‘काश मैं राष्ट्रपति शी की तरह उदाहरण पेश कर पाता और पाकिस्तान में 500 भ्रष्ट लोगों को जेल में डाल पाता।’’ उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से पाकिस्तान में मामलों की प्रक्रिया बहुत जटिल है। पाकिस्तान में भ्रष्टाचार के आरोपों में पहले ही विपक्ष के कई नेता जेल में हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तानचीनजी जिनपिंगइमरान खानइंडियाधारा ३७०जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो