काबुल हवाईअड्डे पर विमानों का संचालन बनाए रखने में मदद कर रहे हैं : नाटो

By भाषा | Updated: August 15, 2021 19:38 IST2021-08-15T19:38:27+5:302021-08-15T19:38:27+5:30

Helping maintain flight operations at Kabul airport: NATO | काबुल हवाईअड्डे पर विमानों का संचालन बनाए रखने में मदद कर रहे हैं : नाटो

काबुल हवाईअड्डे पर विमानों का संचालन बनाए रखने में मदद कर रहे हैं : नाटो

बर्लिन, 15 अगस्त (एपी) अंतर-सरकारी सैन्य गठबंधन नाटो ने कहा है कि वह अफगानिस्तान को दुनिया के बाकी हिस्सों से जोड़े रखने के लिए काबुल हवाईअड्डे पर विमानों का संचालन बनाए रखने में मदद कर रहा है।

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने एक बयान में कहा कि वह काबुल में अपनी कूटनीतिक मौजूदगी बनाए रखेगा। उसने कहा, ‘‘हमारे सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और हम आवश्यकता अनुसार मदद करते रहेंगे।’’

नाटो ने अफगानिस्तान में अपने कर्मियों की संख्या पर कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन कहा कि वह देश में ‘‘घटनाक्रमों का निरंतर आकलन’’ कर रहा है। बयान में कहा गया है, ‘‘हम संघर्ष का राजनीतिक समाधान तलाशने के अफगानिस्तान के प्रयासों का समर्थन करते हैं, जिसकी पहले से कहीं अधिक जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Helping maintain flight operations at Kabul airport: NATO

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे