लाइव न्यूज़ :

क्या आप जानते हैं क्यों मनाया जाता है हैलोवीन फेस्टिवल, जानिए भूत-चुड़ैल बनकर लोग क्यों करते हैं पार्टी

By मेघना वर्मा | Updated: October 30, 2018 10:32 IST

यूरोप में सैल्टिक जाति के लोगों का मनाना है कि इस समय उनके पुरखों की आत्मा धरती पर आती है। सिर्फ यही नहीं वह लोगों से साक्षात्कार भी करते हैं।

Open in App

आज कल दोस्तों के साथ अलग-अलग थीम पर पार्टी करना सभी का पसंदीदा टाइम पास बन गया है। कोई पजामा पार्टी करता है तो कोई पूल पार्टी। आपने अक्सर लोगों को हैलोवीन की पार्टी करते हुए भी सुना होगा पर क्या आप जानते हैं कि हैलोवीन की इस थीम पर पार्टी का कांसेप्ट असल में पश्चिमी देश से आया है। पश्चिमी देशों में हैलोवीन नाम का एक खास त्योहार ही मनाया जाता है। 

इस त्योहार को पूर्वजों की याद में सेलिब्रेट किया जाता है। हर साल अक्टूबर के आखिरी संडे से शुरू होने वाला ये त्योहार कई दिनों तक मनाया जाता है। जिसमें भूतों का मेकअप करके लोग सजते हैं और पार्टी करते हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है इस त्योहार की खासियत और क्यों मनाया जाता है हैलोवीन फेस्टिवल। 

आयरलैंड और स्कॉटलैंड से हुई थी शुरूआत

इस हैलोवीन फेस्टिवल की शुरूआत सबसे पहले आयरलैंड और स्कॉटलैंड देश से हुई थी। इसमे सभी ईसाई लोग मिलकर अपने-अपने अंदाज मं तैयारियां करते हैं। अजीबो-गरीब तरीके का मेकअप, भूतों वाले गेटअप आदि से लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। 

इस साल इस त्योहार की तारिख को लेकर थोड़ा कंफ्यूजन सा देखने को मिल रहा है। कुछ का कहना है कि यह 28 अक्टूबर को मनाया जाएगा वहीं कुछ इसे पश्चिमी देशों की तरह ही 28 अक्टूबर से मना रहे हैं। 

पुरखों की आत्मा आती है धरती पर

यूरोप में सैल्टिक जाति के लोगों का मनाना है कि इस समय उनके पुरखों की आत्मा धरती पर आती है। सिर्फ यही नहीं वह लोगों से साक्षात्कार भी करते हैं। यही कारण है कि इस उत्सव में लोग चुड़ैल और भूत बनते हैं। जानवरों के मुखौटे लगाते हैं। उनकी मान्यता होती है कि इस सप्ताह उन्हें विशिष्ट सर्वोच्च प्राकृतिक शक्ति अपने पूर्वजों से प्रदान होती है। 

कद्दू पर मुखौटा बना लालटेन जलाने की भी है मान्यता

हैलोवीन डे पर लालटेन जलाने की भी मान्यता है। इसके पीछे पश्चिमी देश की एक लोकप्रिय कहानी प्रचलित है जिसके मुताबिक कंजूस जैक और शैतान आयरिश की कहानी है। बताया जाता है कि कंजूस शराबी जैक ने अपने एक शैतान दोस्त को अपने घर बुलाया। मगर वह नहीं चाहता था कि उसके पैसे खर्च हों। 

वह अपने दोस्त को शराब के बदले अपने घर में लगा कद्दू या पंपकिन देना चाहता है मगर बाद में उससे भी मुकर जाता है।  इस बात पर उसका शैतान दोस्त इतना गुस्सा हो जाता है कि वह पंपकिन पर डरावनी शक्ल बनाता है और उसे बाहर पेड़ पर टांग देता है। उसके अंदर जलते हुए कोयले डाल देता है। जिससे उसका दोस्त डर जाता है। बस इसी कथा से जैक-ओ-लालटेन जलाने की प्रथा शुरू हुई। 

आप भी ट्राई कर सकते हैं ये दो हैलोवीन लुक

आईस क्वीन वैम्पायर

इस मेकअप के लिए आपको डार्क रेड कलर के लिप्स, गोल्डन वार्म आईशैडो और व्हाइट कलर के हेयर विंग और व्हाइट कलर के आर्टिफिशियल आईब्रो की जरूरत है। इसके अलावा अपने चेहरे पर व्हाइट कलर का हाईलाइटर यूज करें। 

क्लाउ लुक ऑन हैलोवीन

हैलोविन पर अगर आप Clown लुक लेना चाहती हैं तो सबसे पहले अपनी आंखों काले रंग का आई शैडों यूज करें। इसके बाद ब्लैक कलर का आईशैडो से आंखों के नीचे और ऊपर ट्राईंगल शेप से खींचें और उसे फील करें। इसके बाद अपने लिप्स के दोनों तरफ ब्लैक कलर के आईशैडो लाइक थोड़ी सी ऊपर की तरफ लाइन खींचें। 

टॅग्स :इवेंट्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVishwakarma Puja 2024 Date : विश्वकर्मा पूजा कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

भारतLeap Year 2024: जानें 29 फरवरी क्यों है खास, 4 साल में आता है एक बार ये दिन

पूजा पाठVishwakarma Puja 2023: विश्वकर्मा पूजा कल, जानिए पूजा विधि, मंत्र, महत्व और कथा

फ़ैशन – ब्यूटीFemina Miss India 2023: राजस्थान की नंदिनी गुप्ता के सिर सजा मिस इंडिया 2023 का ताज, दिल्ली की श्रेया रहीं फर्स्ट रनर-अप

स्वास्थ्यSurya Grahan 2021: आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन 10 बातों का रखें ध्यान, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद