लाइव न्यूज़ :

हैती में विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या 1300 के करीब, अब मंडरा रहा है इस बड़े तूफान का खतरा

By भाषा | Updated: August 16, 2021 10:44 IST

हैती में भूकंप से मरने वालों की संख्या 1300 के करीब पहुंच गई है। इस बीच तूफान ग्रेस के आने की आशंका ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। हजारों लोग अभी खुले में रहने को मजबूर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभूकंप के कारण हैती में कम से कम 5700 लोग घायल हुए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं।तूफान ग्रेस के आने की आशंका से और बढ़ी हैती की मुश्किल, सोमवार रात तक पहुंच सकता है तूफान।हालात को देखते हुए हैती के प्रधानमंत्री ने पूरे देश में एक महीने की आपात स्थिति की घोषणा की है।

लेस कायेस (हैती): हैती में शनिवार को आए 7.2 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के कारण रविवार तक 1,297 लोगों की मौत हो गई। आने वाले तूफान और उसके चलते मूसलाधार बारिश की आशंका के बीच बचाव अभियान तीव्र गति से चलाए जा रहे हैं। भूकंप के कारण कम से कम 5,700 लोग घायल हुए हैं तथा हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

भीषण गर्मी के बावजूद लोग खुले में रहने को मजबूर हैं और मरीजों से पटे अस्पतालों में लोग इलाज के लिए इंतजार कर रहे हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में संकट और भी बढ़ सकता है क्योंकि तूफान ग्रेस सोमवार रात तक हैती पहुंच सकता है।

अमेरिका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने रविवार को कहा कि तूफान बहुत शक्तिशाली नहीं होगा लेकिन मौसम विज्ञानियों ने आगाह किया है कि भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

शनिवार को हैती के दक्षिणपश्चिम हिस्से में भूकंप आने से कई शहर लगभग पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं और भूस्खलन होने से बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है। भूकंप के कारण कोरोना वायरस महामारी से पहले से बुरी तरह प्रभावित हैती के लोगों की पीड़ा और भी बढ़ गई है।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने कहा है कि भूकंप का केंद्र राजधानी पोर्ट औ प्रिंस से करीब 125 किलोमीटर की दूरी पर था। रविवार को भी यहां झटके महसूस किए गए।

रविवार को लोग स्थानीय बाजार में खाने-पीने की वस्तुएं जुटाने के लिए उमड़ पड़े। प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने कहा कि वह ऐसे स्थानों पर मदद भिजवा रहे हैं जहां पर शहर तबाह हो चुके हैं और अस्पताल मरीजों से भर गए हैं।

प्रधानमंत्री ने पूरे देश में एक महीने की आपात स्थिति की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कुछ शहर तो लगभग पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं और स्थानीय अस्पताल, खासकर भूकंप से बुरी तरह प्रभावित लेस कायेस के अस्पताल मरीजों से भरे हैं।

हैती के नागरिक सुरक्षा कार्यालय की ओर से बताया गया कि 7,000 से अधिक मकान नष्ट हो गए तथा करीब 5,000 क्षतिग्रस्त हो गए। अस्पताल, स्कूल, कार्यालय और गिरजाघर भी प्रभावित हुए हैं।

हैती पर यह आपदा ऐसे समय आई है जब वह कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है और उसके पास इन संकटों से निबटने के संसाधनों की कमी है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूएसऐड प्रशासक समांथा पॉवर को हैती को अमेरिकी मदद देने के लिए समन्वयक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है।

पॉवर ने रविवार को कहा कि हैती के सरकार के अनुरोध पर यूएसऐड वर्जीनिया से तलाश एवं बचाव दलों को वहां भेज रहा है। 65 लोगों का दल आपदा मोचन कार्य में मदद देने के लिए विशेष उपकरण एवं चिकित्सा आपूर्ति पहुंचाएगा।

अमेरिकी तटरक्षक बल ने कहा कि एक हेलीकॉप्टर चिकित्साकर्मियों को हैती की राजधानी से भूकंप प्रभावित क्षेत्र में ले जा रहा है और घायलों को वहां से निकालकर पोर्ट ओ प्रिंस लाएगा।

टॅग्स :भूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?