लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान का हाफिज सईद पर एक्शन, आतंक के वित्तपोषण के आरोप में मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 4, 2019 14:36 IST

पाकिस्तान के पंजाब पुलिस के आतंकवाद विरोधी विभाग (सीटीडी) ने बुधवार को कहा कि उसने "आतंकवाद के वित्तपोषण" के सिलसिले में जमात-उद-दावा के 13 नेताओं के खिलाफ 23 प्राथमिकियां दर्ज की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने यह फैसला आतंकवादी समूहों और आतंकवाद के वित्तपोषण पर लगाम लगाने के लिये अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच लिया है।यह जांच आतंकवाद के वित्त पोषण के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से ट्रस्टों का इस्तेमाल करने के बारे में है। 

पाकिस्तान की एजेंसियों ने मुम्बई हमले के सरगना तथा जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद और उसके 12 करीबियों के खिलाफ चैरिटी के जरिये धन इकट्ठा कर धनशोधन एवं आतंकवाद के वित्तपोषण के विभिन्न अपराधों के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पाकिस्तान ने यह फैसला आतंकवादी समूहों और आतंकवाद के वित्तपोषण पर लगाम लगाने के लिये अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच लिया है। पाकिस्तान के पंजाब पुलिस के आतंकवाद विरोधी विभाग (सीटीडी) ने बुधवार को कहा कि उसने "आतंकवाद के वित्तपोषण" के सिलसिले में जमात-उद-दावा के 13 नेताओं के खिलाफ 23 प्राथमिकियां दर्ज की हैं।

सीटीडी ने एक बयान में कहा, "आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ जारी सीटीडी पंजाब की कार्रवाई में जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद और अन्य नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज किये गए हैं।" सीटीडी ने कहा कि जमात उद दावा, लश्कर ए तैयबा और एफआईएफ के मामलों की जांच जारी है। यह जांच आतंकवाद के वित्त पोषण के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से ट्रस्टों का इस्तेमाल करने के बारे में है। 

टॅग्स :हाफिज सईदपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल