लाइव न्यूज़ :

Earth Day 2019: Google ने पृथ्वी दिवस के मौके पर बनाया खास एनिमेटेड Doodle, रोचक जानकारियों से है भरपूर

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 22, 2019 08:59 IST

Google Doodle on Earth day 2019: गूगल ने बनाया रोचक जानकारियों से भरा डूडल। आप भी समझ पाएँगे पृथ्वी दिवस की अहमियत...

Open in App
ठळक मुद्दे इसमें पृथ्वी पर मौजूद 6 अनोखे प्राणी, पक्षी और वनस्पति की जानकारी दी गई है। 22 अप्रैल 1970 के दिन ‘पृथ्वी दिवस’ यानि‘ अर्थ डे’ मनाने की शुरूआत की गई थी।

गूगल ने पृथ्वी दिवस के मौके पर एक खास तरह का डूडल बनाया है। इसमें पृथ्वी पर मौजूद 6 अनोखे प्राणी, पक्षी और वनस्पति की जानकारी दी गई है। इसे बड़े ही रोचक तरीके से एनिमेटेड स्लाइड शो में प्रस्तुत किया गया है। आज के गूगल को केविन लॉलिन ने बनाया है। 

केविन का कहना है कि अगर इस डूडल को देखकर आपको धरती के बारे में जानने की और उत्सुकता बढ़ती है तो वो अपने उद्देश्य को सफल मानेंगे। बता दें कि छुट्टियों, वर्षगांठ, और मशहूर कलाकारों, अग्रदूतों और वैज्ञानिकों के जीवन का जश्न मनाने के लिए Google अपने लोगो में कभी-कभी छोटे-छोटे बदलाव करता है। इसे ही डूडल कहते हैं।

अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंः- पृथ्वी दिवस 2019 पर विशेष गूगल डूडल

क्यों मनाते हैं पृथ्वी दिवस

पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को बचाने तथा दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ 22 अप्रैल के दिन ‘पृथ्वी दिवस’ यानि‘ अर्थ डे’ मनाने की शुरूआत की गई थी।

1970 में शुरू की गई इस परंपरा को 192 देशों ने खुली बांहों से अपनाया और आज लगभग पूरी दुनिया में प्रति वर्ष पृथ्वी दिवस के मौके पर धरा की धानी चुनर को बनाए रखने और हर तरह के जीव-जंतुओं को पृथ्वी पर उनके हिस्से का स्थान और अधिकार देने का संकल्प लिया जाता है।

टॅग्स :गूगल डूडल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndependence Day 2025: 15 अगस्त के दिन गूगल का डूडल बेहद खास, दिखाया पारंपरिक कला का संगम

क्रिकेटIPL 2025 का 18वां सीजन आज से शुरू, गूगल ने मनाया जश्न; रंग-बिरंगा डूडल किया शेयर

भारतGoogle Doodle: 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा गूगल, डूडल के जारिए दिखाई भारतीय वन्यजीव संस्कृति

विश्वNew Year 2025: गूगल डूडल ने दिखाई भविष्य की झलक! चमकते तारों के बीच किया नए साल का स्वागत

भारतGoogle Doodle Today: भारत के स्वतंत्रता दिवस 2024 के जश्न में गूगल हुआ शामिल, अनोखे डूडल थीम से दी बधाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए