जर्मनी की निजी कंपनी ने 147 लोगों को काबुल से निकालने में मदद की
By भाषा | Published: August 29, 2021 08:50 PM2021-08-29T20:50:49+5:302021-08-29T20:50:49+5:30
बर्लिन, 29 अगस्त (एपी) जर्मनी के विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया कि 147 लोगों के काफिले को जर्मनी की एक निजी कंपनी की मदद से काबुल में हवाईअड्डे तक पहुंचाया गया और वहां से इन लोगों को रविवार सुबह निकाल लिया गया। इसमें बताया गया कि इस समूह को निकालने का काम जर्मन सुरक्षा कंपनी ने संभाला और निकाले गए लोगों में जर्मन सरकार के स्थानीय कर्मी और उस कंपनी के कर्मचारी शामिल हैं। इस अभियान में कंपनी की मदद अमेरिकी बलों ने की और इस दौरान जर्मनी के विदेश मंत्रालय से सतत संपर्क रखा गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।