ये हीरा 200 साल में पहली बार आएगा जनता के सामने, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप

By धीरज पाल | Published: June 13, 2018 06:43 PM2018-06-13T18:43:22+5:302018-06-13T18:48:25+5:30

जिनेवा में 12 नवंबर को इस हीरे की निलामी की जाएगी। बताया जा रहा है कि फ्रांस की क्रांति के दौरान महारानी मैरी एंटोनेट की तक पेंटिग में महारानी ने इस हीरे को पहनी दिखी हैं।

French queen Marie Antoinette Pearls Unseen for 200 Years to be Auctioned know price | ये हीरा 200 साल में पहली बार आएगा जनता के सामने, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप

ये हीरा 200 साल में पहली बार आएगा जनता के सामने, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप

जिनेवा, 13 जून: फ्रेंच की महारानी मैरी एंटोनेट से जुड़ी बेशकीमती हीरा जिसे किसी ने भी नहीं देखा उसे अब सार्वजनिक किया जाएगा। यह हीरा 200 साल बाद पहली बार जनता के बीच सार्वजनिक होगा। इसके अलावा इस हीरे की निलामी भी की जाएगी।

बताया जा रहा है कि यह हीरा फ्रेंच की महारानी मैरी एंटोनेट की सबसे प्रसिद्ध और कीमती हीरा में से एक है।  इन दो सदियों से जनता ने इस हीरे को नहीं देखा है।  बता दें कि जिनेवा में 12 नवंबर को इस हीरे की निलामी की जाएगी। इसकी निलामी बोर्बोन-पर्मा फैमिली करेगी।

बताया जा रहा है कि फ्रांस की क्रांति के दौरान महारानी मैरी एंटोनेट की तक पेंटिग में महारानी ने इस हीरे को पहनी दिखी हैं। यह पेंटिंग 18वीं शताब्दी की है। आज इस हीरे की बिक्री की घोषणा करते हुए बताया गया है कि इस हीरे को 200 सालों में किसी ने नहीं देखा है। यह हीरा 18वीं शताब्दी के इतिहास को दोहराता है। यह पुरा मोतियों का माला है जिसमें यह बेशकीमती हीरा टंगा हुआ है। बता दें कि इस हीरे की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत लगभग 13 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।  

कौन थीं मैरी एंटोनेट

फ्रांसीसी क्रांति से पहले मैरी एंटोनेट फ्रांस की आखिरी रानी थी। इनका जन्म ऑस्ट्रिया के आर्कडुचेस में हुआ था। यह एम्प्रेस मारिया थेरेसा और फ्रांसिस सम्राट हॉली रोमन की बेटी थी। इनका विवाह 1770 में हुआ था। लुइस-ऑगस्टे इसके पति थे। 10 मई 1774 को, जब उसके पति लुईस XVI के रूप में सिंहासन पर चढ़ गए, तो उन्होंने फ्रांस की रानी का पदवी हासिल की। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें! 

Web Title: French queen Marie Antoinette Pearls Unseen for 200 Years to be Auctioned know price

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे