फ्रांस ने आलोचनाओं के बाद टीकाकरण अभियान में तेजी लाने का संकल्प लिया

By भाषा | Updated: January 1, 2021 11:17 IST2021-01-01T11:17:11+5:302021-01-01T11:17:11+5:30

France vows to accelerate vaccination campaign after criticisms | फ्रांस ने आलोचनाओं के बाद टीकाकरण अभियान में तेजी लाने का संकल्प लिया

फ्रांस ने आलोचनाओं के बाद टीकाकरण अभियान में तेजी लाने का संकल्प लिया

पेरिस, एक जनवरी (एपी) कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान में देरी को लेकर हो रही आलोचनाओं के बाद फ्रांस सरकार ने अगले सप्ताह से स्वास्थ्यकर्मियों को टीका देने के काम में तेजी लाने का बृहस्पतिवार को संकल्प जताया ।

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस में टीकाकरण अभियान की धीमी शुरुआत को लेकर हो रही आलोचनाओं के बाद सरकार का पक्ष रखा है। मैक्रों ने नव वर्ष के पहले बृहस्पतिवार रात अपने संबोधन में वादा किया कि वह निजी तौर पर सुनिश्चित करेंगे कि अभियान में आ रही बाधाएं खत्म की जाए।

राष्ट्रपति ने कहा कि वह ‘‘अनावश्यक’’ कारणों से अभियान की रफ्तार को धीमी नहीं होने देंगे और अवरोध को खत्म करने की दिशा में कदम उठाएंगे।

मैक्रों के संबोधन के पहले स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया कि सोमवार से 50 साल या ज्यादा उम्र के स्वास्थ्यकर्मियों के लिए टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी।

देश में पिछले रविवार को 78 वर्षीय व्यक्ति को टीके की खुराक के साथ अभियान शुरू हुआ था लेकिन अब तक कुछ ही लोगों का टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: France vows to accelerate vaccination campaign after criticisms

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे