फ्रांस ने राष्ट्रीय ध्वज में हल्के नीले रंग को गहरे नेवी ब्लू में बदला, फ्रांसीसी क्रांति के इतिहास से जोड़ने की कोशिश

By विशाल कुमार | Published: November 16, 2021 11:57 AM2021-11-16T11:57:29+5:302021-11-16T12:03:08+5:30

राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने तिरंगे झंडों के लिए नेवी ब्लू रंग को चुना है जो फ्रांसीसी क्रांति, प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध के योद्धाओं के बलिदान को दर्शाते हैं.

france-changes-flag-colour-to-darker-navy-blue-to-reflect-a-heroic-past | फ्रांस ने राष्ट्रीय ध्वज में हल्के नीले रंग को गहरे नेवी ब्लू में बदला, फ्रांसीसी क्रांति के इतिहास से जोड़ने की कोशिश

फ्रांस का राष्ट्रीय झंडा.

Highlightsफ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज में पहले हल्के नीले रंग का इस्तेमाल होता था।अब साल 1976 से पहले के गहरे नेवी ब्लू रंग में बदल दिया है।यह फ्रांसीसी क्रांति, प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध के योद्धाओं के बलिदान को दर्शाता हैं।

पेरिस: फ्रांसीसी क्रांति के योद्धाओं को सम्मान देने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने देश के तिरंगे झंडे के हल्के नीले रंग को साल 1976 से पहले के गहरे नेवी ब्लू रंग में बदल दिया है।

साल 1976 में तत्कालीन राष्ट्रपति वैलेरी गिस्कार्ड डी'स्टाइंग ने यूरोपीय संघ के झंडे के रंग के साथ सामंजस्य बिठाने के लिए हल्के नीले रंग में किया था।

फ्रांस में दशकों से गहरे और हल्के दोनों ही नीले रंगों के झंडे का इस्तेमाल किया जाता रहा है. हालांकि, फ्रांस की नौसेना और कई अन्य सरकारी भवनों पर लगे झंडे पहले से ही नेवी ब्लू रंग का इस्तेमाल करते आ रहे हैं।

राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने तिरंगे झंडों के लिए नेवी ब्लू रंग को चुना है जो फ्रांसीसी क्रांति, प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध के योद्धाओं के बलिदान को दर्शाता है।

इस तरह अब फ्रांसीसी लाल-सफेद-और-नीला तिरंगा एलिसी पैलेस के ऊपर उड़ रहा है और समाचार सम्मेलनों और भाषणों में मैक्रां के पीछे भी रखा गया है।

राष्ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह परिवर्तन सबसे पहले तीन साल पहले साल 2018 में मैक्रां के पीछे रखे गए झंडों दिखाई दिया था और फिर 2020 से एलिसी और अन्य राष्ट्रपति भवनों पर उड़ान भरने वाले झंडों में बदलाव किया गया। इस प्रतीकात्मक बदलाव की कीमत 5000 यूरो (करीब 4.24 लाख रुपये) है।

Web Title: france-changes-flag-colour-to-darker-navy-blue-to-reflect-a-heroic-past

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे