लाइव न्यूज़ :

फ्रांस ने रूस को प्रतिबंधित देशों की सूची में शामिल किया

By भाषा | Updated: June 23, 2021 20:32 IST

Open in App

पेरिस, 23 जून (एपी) फ्रांस ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों और वायरस के चिंताजनक स्वरूपों से जूझ रहे रूस को उन प्रतिबंधित देशों की सूची में शामिल किया है जहां से यात्रा पर रोक लगाई गई है।

फ्रांस सरकार ने कहा कि रूस को उन देश की ‘‘लाल सूची’’ में शामिल किया गया है जहां यात्रा प्रतिबंध लागू है। उसने कहा कि रूस की यात्रा तब तक नहीं की जाये जब तक कोई अत्यावश्यक कारण नहीं हो।

सरकार के प्रवक्ता गेब्रियल अट्टाल ने बुधवार को कहा कि रूस, नामीबिया और सेशेल्स को अब 21 देशों की सूची में जोड़ा जा रहा है। ‘‘लाल सूची’’ में विशेष रूप से भारत, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील शामिल हैं। फ्रांस में आने वाले यात्रियों का टीकाकरण होना आवश्यक है और उन्हें अपनी यात्रा को सही ठहराना चाहिए, उन्हें एक नकारात्मक रिपोर्ट दिखानी होगी और एक सप्ताह के लिए पृथक-वास में रहना होगा।

प्रवक्ता ने कहा कि जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है उन्हें दस दिनों तक पृथक-वास में रहना होगा। फ्रांस में हाल के सप्ताह में महामारी की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है और अब संक्रमण के प्रतिदिन लगभग 2,300 नये मामले आ रहे हैं जबकि मार्च-अप्रैल में यह संख्या 35 हजार थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?