पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Published: July 2, 2021 06:11 PM2021-07-02T18:11:52+5:302021-07-02T18:11:52+5:30

Former Pakistan President Zardari hospitalized | पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी अस्पताल में भर्ती

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी अस्पताल में भर्ती

कराची, दो जुलाई पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें शुक्रवार को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया के जरिये यह जानकारी सामने आई।

पीपीपी के सह अध्यक्ष और आसिफ के बेटे बिलावल भुट्टो-जरदारी इस्लामाबाद से यहां पहुंचे और उनकी बेटी बख्तावर भुट्टो-जरदारी भी अपने पति के साथ दुबई से पहुंची। जियो न्यूज ने पार्टी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार पार्टी सूत्रों ने बताया कि जरदारी, अदालत में पेशी और बजट सत्र में शामिल होने के कारण थकान होने से बीमार पड़ गए।

हाल में संसद में बिलावल ने कहा था कि बीमार होने के बावजूद जरदारी बजट सत्र में शामिल हुए थे। जरदारी 2008 से 2013 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे।

पीपीपी के वरिष्ठ नेता पर भ्रष्टाचार के कई मामले चल रहे हैं और उन्हें इस्लामाबाद उच्च न्यायालय द्वारा चिकित्सकीय आधार पर जमानत दिए जाने के बाद दिसंबर 2019 में रिहा कर दिया गया था। जरदारी हृदय की ऐसी बीमारी से पीड़ित हैं जिसमें उनके दिल में रक्त और ऑक्सीजन की मात्रा में कमी हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Pakistan President Zardari hospitalized

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे