लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से शरणार्थियों का पहला समूह मैक्सिको पहुंचा

By भाषा | Updated: August 25, 2021 08:58 IST

Open in App

मैक्सिको सिटी, 25 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान से शरणार्थियों का पहला समूह मैक्सिको पहुंच गया है। इस समूह में पांच महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। मैक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एब्रार्ड ने मंगलवार को इनका स्वागत करते हुए कहा, ‘‘ अपने घर में आपका स्वागत है।’’ करीब छह देशों की यात्रा करके मैक्सिको पहुंची इन महिलाओं ने रोबोटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। तालिबान के इस माह अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद ये तनावग्रस्त देश से भाग निकली थीं। तालिबान एक निश्चित उम्र के बाद काम करने वाली या स्कूल जाने वाली महिलाओं का विरोध करता है। एब्रार्ड ने कहा, ‘‘ जो भी कानूनी दर्जा वे सबसे अच्छा मानते हैं’’ मैक्सिको उन्हें प्रदान करेगा। समूह के एक सदस्य ने मैक्सिको का धन्यवाद करते हुए कहा कि उसने उनकी जान बचा ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल