लाइव न्यूज़ :

पोलैंड में पहली बार में एक साथ छह जुड़वां बच्चों का जन्म, राष्ट्रपति आंद्रजेज ने माता-पिता को दी बधाई

By भाषा | Updated: May 21, 2019 02:12 IST

कोव स्थित यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल की प्रवक्ता मारिया व्लोद्कोव्सका ने कहा कि इन बच्चों का जन्म गर्भ के 29वें सप्ताह में हुआ है। उन्होंने कहा कि इनका वजन 890 ग्राम से 1.3 किलोग्राम के बीच है।

Open in App
ठळक मुद्देपोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रजेज दूदा ने ट्विटर पर बच्चों के माता-पिता तथा चिकित्सकों को बधाई दी। बच्चे स्वस्थ हैं लेकिन आगे के विकास के लिये उन्हें इंक्यूबेटर में रखा गया है: हॉस्पिटल की प्रवक्ता मारिया

वार्सा, 20 मई (एपी) पोलैंड में सोमवार को एक महिला ने एक साथ छह जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। माना जा रहा है कि पोलैंड में ऐसा पहली बार हुआ है। इन बच्चों का जन्म उत्तरी पोलैंड के एक अस्पताल में सीजेरियन के जरिये हुआ। इन छह बच्चों में चार लड़कियां और दो लड़के हैं।

क्राकोव स्थित यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल की प्रवक्ता मारिया व्लोद्कोव्सका ने कहा कि इन बच्चों का जन्म गर्भ के 29वें सप्ताह में हुआ है। उन्होंने कहा कि इनका वजन 890 ग्राम से 1.3 किलोग्राम के बीच है। मारिया ने कहा कि बच्चे स्वस्थ हैं लेकिन आगे के विकास के लिये उन्हें इंक्यूबेटर में रखा गया है।

पहले उम्मीद की जा रही थी कि पांच बच्चों का जन्म होने वाला है। अस्पताल के नियोनैटोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर रिसजार्ड लौटरबाख ने कहा, ‘‘यह पोलैंड में पहली बार हुआ है कि एक साथ छह जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है। यह पूरे विश्व में अनोखी घटना है।’’ पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रजेज दूदा ने ट्विटर पर बच्चों के माता-पिता तथा चिकित्सकों को बधाई दी। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल