लाइव न्यूज़ :

फ्लोरिडा में अग्निशमन हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त,एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: May 26, 2021 10:12 IST

Open in App

लीसबर्ग (अमेरिका), 26 मई (एपी) मध्य फ्लोरिडा में एक हवाईअड्डे के समीप मंगलवार को एक अग्निशमन हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हेलीकॉप्टर में चार लोग सवार थे।

संघीय विमानन प्रशासन ने एक विज्ञप्ति में बताया कि हेलीकॉप्टर शाम करीब चार बजे एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान लीसबर्ग अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के समीप एक दलदल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

लीसबर्ग दमकल बचाव ने एक फेसबुक पोस्ट में बताया कि मंगलवार रात को एक शव बरामद किया गया और विमान में सवार बाकी लोग नहीं मिले हैं।

लीसबर्ग पुलिस के लेफ्टिनेंट जोए लोजी ने बताया कि दुर्घटना के घंटों बाद बचावकर्मी यह पता करने के लिए मलबा हटा रहे थे कि कहीं कोई यात्री तो नहीं फंसा है।

एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इस घटना की जांच करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल