विश्व प्रसिद्ध ईसाई धर्म प्रचारक बिली ग्राहम का निधन, 21 करोड़ लोगों को दी शिक्षा

By IANS | Published: February 21, 2018 09:50 PM2018-02-21T21:50:27+5:302018-02-21T21:51:57+5:30

ग्राहम ने अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी ट्रमैन के समय से अब तक सभी राष्ट्रपतियों के साथ प्रार्थना की। उन्होंने इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप को भी उपदेश दिया था।

Famous Christian campaigner Billy Graham died at 99 | विश्व प्रसिद्ध ईसाई धर्म प्रचारक बिली ग्राहम का निधन, 21 करोड़ लोगों को दी शिक्षा

विश्व प्रसिद्ध ईसाई धर्म प्रचारक बिली ग्राहम का निधन, 21 करोड़ लोगों को दी शिक्षा

ईसाई धर्म के प्रसिद्ध उपदेशक और दशकों से अमेरिका में ईसाई धर्म के प्रतीक, बिली ग्राहम का बुधवार को 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह अमेरिका के राष्ट्रपतियों के सलाहकार भी रह चुके थे। ग्राहम के प्रवक्ता जेरेमी ब्ल्यूम ने सीएनएन को बताया कि उनका निधन उत्तरी कैरोलिना के मोंट्रीट स्थित उनके आवास पर हुआ। वह कुछ वर्षो से कैंसर व कई अन्य बीमारियों से जूझ रहे थे।

उन्होंने अपने 60 साल के कार्यकाल में लगभग 21 करोड़ लोगों को व्यक्तिगत रूप से शिक्षा दी। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी ट्रमैन के समय से अब तक सभी राष्ट्रपतियों के साथ प्रार्थना की। ग्राहम ने इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप को भी उपदेश दिया था।

उनकी समिति बिली ग्राहम ईसाई संगठन के अनुसार, ग्राहम ने 30 लाख से ज्यादा लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया और 195 देशों में से 185 देशों में उनके प्रवचन हो चुके थे। ग्राहम के परिवार में दो बेटे, तीन बेटियां और कई पोते-परपोते हैं।

Web Title: Famous Christian campaigner Billy Graham died at 99

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे