लाइव न्यूज़ :

सूडान के सेरेमिक कारखाने में धमाका, एलपीजी टैंकर में भीषण विस्फोट, 18 भारतीयों समेत 23 की मौत, 130 घायल 

By भाषा | Updated: December 4, 2019 18:50 IST

भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा, “ताजा लेकिन अपुष्ट रिपोर्ट के अनुसार 18 की मौत हो चुकी है। कुछ लापता लोग मृतकों में शामिल हो सकते हैं जिसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है क्योंकि शव जले हुए थे।”

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी खार्तूम के बहरी क्षेत्र में सीला सेरेमिक फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के बाद सोलह भारतीय लापता हैं। एक विस्तृत सूची जारी की जो अस्पताल में हैं, लापता हैं या त्रासदी में बच गए हैं।

सूडान में एक सेरेमिक कारखाने में एलपीजी टैंकर में भीषण विस्फोट में 18 भारतीयों समेत 23 लोगों की मौत हो गयी और 130 घायल हो गए। भारतीय दूतावास ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी खार्तूम के बहरी क्षेत्र में सीला सेरेमिक फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के बाद सोलह भारतीय लापता हैं। भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा, “ताजा लेकिन अपुष्ट रिपोर्ट के अनुसार 18 की मौत हो चुकी है। कुछ लापता लोग मृतकों में शामिल हो सकते हैं जिसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है क्योंकि शव जले हुए थे।”

दूतावास ने बुधवार को उन भारतीयों की एक विस्तृत सूची जारी की जो अस्पताल में हैं, लापता हैं या त्रासदी में बच गए हैं। आंकड़ों के अनुसार सात लोग अस्पताल में हैं जिनमें से चार की हालत गंभीर है। चौंतीस बचे हुए भारतीय सलूमी सेरेमिक्स कारखाने के आवासों में रह रहे हैं।

एएफपी की एक रिपोर्ट के अनुसार सूडान सरकार ने कहा कि दुर्घटना में 23 लोग मारे गए और 130 से अधिक घायल हुए। प्रारंभिक रिपोर्ट में घटनास्थल पर आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न होने की बात सामने आई है। सूडान सरकार ने कहा, ‘‘वहां पर ज्वलनशील पदार्थों का अनुचित तरीके से भंडार किया गया था जिसके कारण आग फैल गई।’’ उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रइंडियाअग्नि दुर्घटनाभीषण आगजयशंकरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला