जापान की यात्रा करने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में 16% की वृद्धि की उम्मीद: जेएनटीओ

By भाषा | Published: December 15, 2019 05:43 PM2019-12-15T17:43:42+5:302019-12-15T17:43:42+5:30

जेएनटीओ ने भारतीय यात्रियों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चेन्नई में जापान पर्यटन एक्सपो का आयोजन किया। उसकी फरवरी में बेंगलुरु और मार्च 2020 से पहले नई दिल्ली में भी इसी तरह का आयोजन करने की योजना है। 

Expecting 16% increase in number of Indian tourists traveling to Japan: JNTO | जापान की यात्रा करने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में 16% की वृद्धि की उम्मीद: जेएनटीओ

जापान की यात्रा करने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में 16% की वृद्धि की उम्मीद: जेएनटीओ

जापान राष्ट्रीय पर्यटन संगठन (जेएनटीओ) को इस साल जापान जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में 16 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। जेएनटीओ के निदेशक आया हाशिमोतो के मुताबिक , 2018 में भारत से 1,54,029 पर्यटक जापान गए थे।

उन्होंने बताया, "जापान ने जनवरी से अक्टूबर 2019 तक भारतीय पर्यटकों की संख्या में 14.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।" एक सवाल के जवाब में जापानी अधिकारी ने कहा कि सबसे ज्यादा सैलानी नई दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रो शहरों से आते हैं।

उन्होंने कहा, "इस साल हमें पर्यटकों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।" जेएनटीओ ने भारतीय यात्रियों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चेन्नई में जापान पर्यटन एक्सपो का आयोजन किया। उसकी फरवरी में बेंगलुरु और मार्च 2020 से पहले नई दिल्ली में भी इसी तरह का आयोजन करने की योजना है। 

Web Title: Expecting 16% increase in number of Indian tourists traveling to Japan: JNTO

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :japanजापान