Shinzo Abe Assassination: शिंजो आबे के हत्यारे का बड़ा खुलासा, पहले किसी और पर हमले की बनाई थी योजना

By मनाली रस्तोगी | Published: July 9, 2022 02:51 PM2022-07-09T14:51:22+5:302022-07-09T14:51:59+5:30

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, अब पुलिस की जांच में आबे के हत्यारे तेत्सुया यामागामी ने एक बड़ा खुलासा किया है। उसका कहना है कि उसने शुरू में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री पर हमला करने की योजना नहीं बनाई थी।

Ex-Japan PM Shinzo Abe's shooter initially planned to attack religious group leader | Shinzo Abe Assassination: शिंजो आबे के हत्यारे का बड़ा खुलासा, पहले किसी और पर हमले की बनाई थी योजना

Shinzo Abe Assassination: शिंजो आबे के हत्यारे का बड़ा खुलासा, पहले किसी और पर हमले की बनाई थी योजना

Highlightsयामागामी ने आबे पर उनकी राजनीतिक मान्यताओं को लेकर हमला करने से इनकार किया। पुलिस ने नारा में यामागामी के घर पर छापा मारा और विस्फोटक सामग्री और घर में बनीं बंदूकें बरामद कीं।

नारा: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। आबे को शूट करने वाले तेत्सुया यामागामी से पुलिस की जांच-पड़ताल जारी है। वहीं, पुलिस सूत्रों ने जापानी एजेंसी क्योडो न्यूज को बताया कि उसने शुरू में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री पर हमला करने की योजना नहीं बनाई थी। दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान में इस घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है, जहां बंदूक नियंत्रण संबंधी कड़े कानून हैं। 

यामागामी ने पुलिस को बताया कि वह एक धार्मिक समूह के नेता पर हमला करना चाहता था, जिसके बारे में उसने दावा किया था कि उसने उसकी मां को धोखा दिया है। आबे पर हमला इसलिए था क्योंकि यामागामी का मानना ​​था कि दो बार के पूर्व प्रधानमंत्री ने देश के भीतर इस समूह को बढ़ावा दिया था। यामागामी ने अन्य स्थानों पर जाने की बात स्वीकार की जहां आबे ने स्पीच दी थी। 

पुलिस सूत्रों ने क्योडो न्यूज को यह भी बताया कि यामागामी ने आबे पर उनकी राजनीतिक मान्यताओं को लेकर हमला करने से इनकार किया। शुक्रवार को हिरासत में लिए जाने के तुरंत बाद पुलिस ने नारा में यामागामी के घर पर छापा मारा और विस्फोटक सामग्री और घर में बनीं बंदूकें बरामद कीं। क्योडो न्यूज के अनुसार, संदिग्ध अपने देश के समुद्री आत्मरक्षा बल का पूर्व सदस्य है।

शिंजो आबे को शुक्रवार सुबह पश्चिमी जापान के नारा में एक प्रचार भाषण के दौरान गोली मार दी गई थी। आबे (67) को देश के नारा में भाषण शुरू करने के कुछ मिनटों बाद हमलावर ने पीछे से गोली मार दी। आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी सांस नहीं चल रही थी और उनकी हृदय गति रुक गयी थी। 'ब्लड ट्रांसफ्यूजन' समेत आपात उपचार के प्रयास के बाद अस्पताल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

Web Title: Ex-Japan PM Shinzo Abe's shooter initially planned to attack religious group leader

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे