यूरोपीय संघ 70 फीसदी वयस्कों के टीकाकरण लक्ष्य तक पहुंचा

By भाषा | Published: August 31, 2021 06:22 PM2021-08-31T18:22:02+5:302021-08-31T18:22:02+5:30

EU reaches vaccination target of 70% of adults | यूरोपीय संघ 70 फीसदी वयस्कों के टीकाकरण लक्ष्य तक पहुंचा

यूरोपीय संघ 70 फीसदी वयस्कों के टीकाकरण लक्ष्य तक पहुंचा

ब्रसेल्स, 31 अगस्त (एपी) यूरोपीय संघ की कार्यकारी इकाई की अध्यक्ष ने कहा कि 27 देशों का यह संघ ग्रीष्मकाल के अंत तक 70 फीसदी वयस्कों के कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लक्ष्य तक पहुंच गया। मंगलवार को ट्विटर पर पोस्ट एक संदेश में यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयन ने इस सफलता के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया। यूरोपीय संघ का टीकाकरण अभियान आपूर्ति संबंधी दिक्कतों की वजह से धीमा था और विलंब चल रहा था लेकिन अब यह दुनियाभर में सबसे सफल अभियान में शामिल है। अध्यक्ष ने कहा कि अभी और ज्यादा लोगों के टीकाकरण की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: EU reaches vaccination target of 70% of adults

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :European Union