यूरोपीय संघ ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध, ईयू द्वारा कई अधिकारियों, बैंकों और व्यापार को किया गया बैन

By भाषा | Published: February 26, 2023 09:51 AM2023-02-26T09:51:13+5:302023-02-26T09:59:40+5:30

मामले में बोलते हुए ईयू के अध्यक्ष स्वीडन ने कहा है कि “सैन्य और राजनीतिक निर्णय-कर्ताओं, रूसी सैन्य उद्योग का समर्थन कर रहीं या उसके साथ काम कर रहीं कंपनियों और वेगनर समूह के कमांडरों को निशाना बनाकर” पाबंदियां लगाई गई हैं।

EU imposes new sanctions on Russia officials, banks and business due to attack on ukriane | यूरोपीय संघ ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध, ईयू द्वारा कई अधिकारियों, बैंकों और व्यापार को किया गया बैन

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsयूरोपीय संघ ने शनिवार को रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। ऐसे में ईयू द्वारा कई अधिकारियों, बैंकों और व्यापारों पर बैन लगाने की बात सामने आ रही है। ईयू ने सैन्य ड्रोन का निर्माण करने वाली सात ईरानी “संस्थाओं” की संपत्तियों की खरीद-बिक्री पर भी रोक लगा दी है।

ब्रसेल्स: यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर शनिवार को रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इसके तहत युद्ध का समर्थन करने, दुष्प्रचार करने या ड्रोन की आपूर्ति करने के आरोपी अधिकारियों व संगठनों को निशाना बनाते हुए उनपर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके साथ ही उन उत्पादों के व्यापार पर भी पाबंदी लगाई गई है जिनका सशस्त्र बलों द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है। 

रूस पर लगे बैन पर क्या बोले ईयू के अध्यक्ष

इस पर बोलते हुए ईयू के अध्यक्ष स्वीडन ने कहा, “सैन्य और राजनीतिक निर्णय-कर्ताओं, रूसी सैन्य उद्योग का समर्थन कर रहीं या उसके साथ काम कर रहीं कंपनियों और वेगनर समूह के कमांडरों को निशाना बनाकर” पाबंदियां लगाई गई हैं। यही नहीं रूस के कुछ बड़े बैंकों से लेनदेन पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं। 

यही नहीं तीन और रूसी बैंकों व सैन्य ड्रोन का निर्माण करने वाली सात ईरानी “संस्थाओं” की संपत्तियों की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इनमें कंपनियां, एजेंसियां, राजनीतिक दल या अन्य संगठन शामिल हैं। यूरोपीय संघ को संदेह है कि रूस ने युद्ध के दौरान इन ड्रोन का इस्तेमाल किया है। आपको बता दें कि यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा की ओर से तीन सप्ताह पहले ये प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पेश किया था। 

जंग के एक साल होने के दूसरे दिन ही रूस पर लगाए गए बैन

प्रतिबंधों की रूपरेखा को लेकर काफी माथापच्ची के बाद इन्हें मंजूरी दी गई है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का एक साल पूरा होने के अगले दिन इन पाबंदियों को सार्वजनिक किया गया है। यूरोपीय संघ 27 देशों का एक संगठन है, जिसमें फ्रांस, जर्मनी और इटली समेत विभिन्न यूरोपीय देश शामिल हैं। 

Web Title: EU imposes new sanctions on Russia officials, banks and business due to attack on ukriane

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे