लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखेंगे

By भाषा | Updated: February 9, 2021 23:27 IST

Open in App

ब्रसेल्स, नौ फरवरी (एपी) यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेफ बोरेल ने मंगलवार को कहा कि रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी को जेल भेजे जाने के मद्देनजर वह रूस पर नए प्रतिबंधों के इस्तेमाल समेत अन्य तरह के कदम उठाने को लेकर प्रस्ताव पेश करेंगे।

उन्होने कहा कि वह 22 फरवरी को संघ के विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और उस दौरान वह यह प्रस्ताव रखेंगे। यूरोपीय संघ के देश रूस को लेकर अलग-अलग रुख अपनाए हुए हैं और अभी तक किसी भी सदस्य देश ने इस तरह के कदमों की मांग पेश नहीं की है।

उन्होंने यूरोपीय संघ के नीति निर्माताओं से कहा कि अगला कदम क्या होगा, इस पर तो सदस्य देश ही निर्णय लेंगे लेकिन इसमें प्रतिबंध शामिल हो सकते हैं। हालांकि बोरेल ने प्रस्ताव के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के कट्टर आलोचक नवलनी को जर्मनी से लौटने पर 17 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। नवलनी को नर्वएजेंट जहर दिया गया था जिसके बाद से वह पांच महीने तक जर्मनी में उपचार करा रहे थे।

नवलनी ने इस जहरखुरानी के लिए क्रेमलिन को जिम्मेदार ठहराया था। वैसे रूसी अधिकारी इस आरोप का खंडन कर चुके हैं।

यूरोपीय संघ ने नवलनी को जहर देने के लिए जिम्मेदार लोगों पर प्रतिबंध लगाए हैं लेकिन नवलनी ने पुतिन के कई नजदीकी लोगों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने और संपत्ति जब्त करने की अपील की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल