यूक्रेन संकट: यूरोपीय संघ प्रमुख ने रूसी तेल के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध प्रस्ताव पेश किया, छह महीने में चरणबद्ध तरीके से लागू करने की योजना

By विशाल कुमार | Published: May 4, 2022 01:18 PM2022-05-04T13:18:34+5:302022-05-04T13:22:08+5:30

उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने यूरोपीय संसद को बताया कि हम छह महीने के भीतर कच्चे तेल और साल के अंत तक रिफाइंड उत्पादों  की रूसी आपूर्ति को समाप्त कर देंगे। यह सभी रूसी तेल, समुद्री और पाइपलाइन, कच्चे और परिष्कृत पर पूर्ण आयात प्रतिबंध होगा।

eu-chief-proposes-phasing-out-russian-oil-in phases | यूक्रेन संकट: यूरोपीय संघ प्रमुख ने रूसी तेल के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध प्रस्ताव पेश किया, छह महीने में चरणबद्ध तरीके से लागू करने की योजना

यूक्रेन संकट: यूरोपीय संघ प्रमुख ने रूसी तेल के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध प्रस्ताव पेश किया, छह महीने में चरणबद्ध तरीके से लागू करने की योजना

Highlightsयूरोपीय संघ के कार्यकारी यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने एक प्रस्ताव पेश किया।यह सभी रूसी तेल, समुद्री और पाइपलाइन, कच्चे और परिष्कृत पर पूर्ण आयात प्रतिबंध होगा।इस प्रस्ताव को लागू करने के लिए ईयू के सभी 27 देशों की मंजूरी की आवश्यकता होगी।

स्ट्रासबर्ग: यूक्रेन पर हमले के दो महीने बाद यूरोपीय संघ रूस पर बड़े प्रतिबंध की तैयारी कर चुका है जिसके तहत अगले छह महीनों में रूस से सभी तरह के तेल उत्पादों के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लग जाएगा।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, यूरोपीय संघ के कार्यकारी यूरोपीय आयोग की प्रमुख ने बुधवार को एक प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि ईयू के देश अगले छह महीनों में रूसी तेल और रिफाइंड उत्पादों का आयात बंद कर देंगे।

उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने यूरोपीय संसद को बताया कि हम छह महीने के भीतर कच्चे तेल और साल के अंत तक रिफाइंड उत्पादों  की रूसी आपूर्ति को समाप्त कर देंगे। यह सभी रूसी तेल, समुद्री और पाइपलाइन, कच्चे और परिष्कृत पर पूर्ण आयात प्रतिबंध होगा।

प्रस्ताव पर वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यह आसान नहीं होगा। कुछ सदस्य देश रूसी तेल पर बहुत अधिक निर्भर हैं। लेकिन हमें बस इस पर काम करना है। इस प्रस्ताव को लागू करने के लिए ईयू के सभी 27 देशों की मंजूरी की आवश्यकता होगी।

Web Title: eu-chief-proposes-phasing-out-russian-oil-in phases

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे