लाइव न्यूज़ :

नैरोबी जा रही इथोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट क्रैश, क्रू मेंबर समेत विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत

By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 10, 2019 16:34 IST

फ्लाइट ईटी 302 का राजधानी अडिस से करीब 60 किलोमीटर दूर बिशोफ्टु शही में हादसा हुआ है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।

Open in App

इथोपिया की राजधानी अदिस अबाबा से नैरोबी जा रही इथोपियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट रविवार को क्रैश हो गई। इस फ्लाइट में 149 पैसेंजर्स सहित 8 क्रू मैंबर्स भी मैजूद थे। इथोपिया के प्रधानमंत्री ने इस हादसे की पुष्टि की है। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक इस हादसे में कोई जीवित नहीं बचा और विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के 6 मिनट बाद ही विमान क्रैश हो गया।

इथोपिया की राजधानी अदिस अबाबा से उड़ान भरने वाली इथोपियन एयरलांइस का एक विमान बोइंग-737 रविवार को क्रैश हो गया। यह विमान अदिस अबाबा से केन्या की राजधानी नैरोबी की तरफ जा रही थी। विमान में 149 लोग सवार थे और कुल 8 क्रू मेंबर थे।

इथोपियन एयरलाइंस ने एक बयान जारी करते हुए कहा, 'हम इसकी पुष्टि करते हैं कि अदिस अबाबा से नैरोबी के लिए सूचीबद्ध हमारी फ्लाइट ET 302 आज दुर्घटना का शिकार हुई।'

इस फ्लाइट ने अदीस से स्थानीय समयानुसार सुबह 8:38 बजे उड़ान भरी थी। इसके बाद सुबह 8:44 बजे इससे संपर्क टूट गया था। खोज और बचाव अभियान जारी है। फ्लाइट ईटी 302 राजधानी अडिस से करीब 60 किलोमीटर दूर बिशोफ्टु शही में यह हादसा हुआ है। 

टॅग्स :फ्लाइट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वFlight Fare Rises: दुबई रूट पर 80% तक महंगा हुआ हवाई किराया, यूरोप जाने वालों की भी जेब हो रही खाली

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल