अफगान युद्ध की समाप्ति बाइडन की ऐतिहासिक उपलब्धि : अजय जैन भूटोरिया

By भाषा | Published: August 31, 2021 10:50 AM2021-08-31T10:50:21+5:302021-08-31T10:50:21+5:30

Ending Afghan War Biden's Historic Achievement: Ajay Jain Bhutoria | अफगान युद्ध की समाप्ति बाइडन की ऐतिहासिक उपलब्धि : अजय जैन भूटोरिया

अफगान युद्ध की समाप्ति बाइडन की ऐतिहासिक उपलब्धि : अजय जैन भूटोरिया

भारतीय मूल के अमेरिकी डेमोक्रेटिक नेता अजय जैन भूटोरिया ने कहा है कि अफगानिस्तान में 20 साल पुराने युद्ध को समाप्त करना राष्ट्रपति जो बाइडेन की ऐतिहासिक उपलब्धि है।भूटोरिया, बाइडन के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए चले अभियान के पहले दिन से ही उनके सबसे मजबूत समर्थकों में से एक हैं।सिलिकॉन वैली से आने वाले भूटोरिया ने कहा, ''इस अराजक और 20 साल लंबे युद्ध को समाप्त करना राष्ट्रपति बाइडन की एक ऐतिहासिक उपलब्धि और मील का पत्थर है।''उन्होंने कहा कि एक कमांडर इन चीफ के रूप में बाइडन ने ''अद्वितीय परिणामों के साथ काबुल में इस अत्यधिक जोखिम भरे मिशन'' को अंजाम देने के लिए सैनिकों और राजनयिकों का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया।अफगानिस्तान में युद्ध की समाप्ति की घोषणा के तुरंत बाद भूटोरिया ने एक बयान में कहा, ''राष्ट्रपति बाइडन ने हवाई मार्ग से लोगों को निकालने की प्रक्रिया का नेतृत्व किया। कल्पना से अधिक, हजारों लोगों को निकाला गया। हम फ्रेमोंट, कैलिफोर्निया और संयुक्त राज्य अमेरिका के अन्य हिस्सों में अपने अफगान सहयोगियों का उनके नए घरों में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।''उन्होंने कहा "मैं राष्ट्रपति बाइडन, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, हमारे सैनिकों और पूरी टीम को अफगानिस्तान से हमारी वापसी और लोगों की निकालने की प्रक्रिया पूरी करने पर बधाई देता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ending Afghan War Biden's Historic Achievement: Ajay Jain Bhutoria

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे