लाइव न्यूज़ :

हमास के साथ तनाव के मद्देनजर मिस्र ने बंद की गाजा की ओर जाने वाली सीमा

By भाषा | Updated: August 23, 2021 16:07 IST

Open in App

काहिरा, 23 अगस्त (एपी) मिस्र ने उग्रवादी संगठन हमास के साथ तनाव के मद्देनजर गाजा पट्टी की ओर जाने वाली अपनी मुख्य सीमा को बंद कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस साल की शुरुआत से ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी कार्यदिवस के दौरान राफा क्रॉसिंग को बंद किया गया हो। मिस्र ने मई में इजराइल और हमास के बीच 11 दिनों तक चले युद्ध के दौरान इस सीमा को खुला रखा था। मिस्र के अधिकारियों के अनुसार, गाजा पट्टी की ओर जाने वाली सीमा को बंद करना इजराइल और हमास के बीच संघर्ष विराम लागू कराने के काहिरा के प्रयासों का ही एक हिस्सा है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह सीमा कब तक बंद रहेगी। मिस्र के एक अधिकारी ने कहा कि गाजा की ओर जाने वाली सीमा को बंद करने का उद्देश्य हमास पर दबाव बनाना है। इजराइल के साथ जारी हमास की अप्रत्यक्ष बातचीत के सही दिशा में आगे नहीं बढ़ने से मिस्र नाराज है। इसके अलावा फलस्तीनी गुटों से बातचीत करने की भी कोशिश की जा रही है। इजराइल-मिस्र की नाकेबंदी के मद्देनजर हमास ने शनिवार को एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया, जिसके दौरान हिंसा भड़क उठी। बड़ी संख्या में फलस्तीनी नागरिकों ने इजराइल की सीमा के नजदीक पहुंचकर प्रदर्शन किया। इजराइली सैनिकों की ओर से की गयी गोलीबारी में कम से कम 24 फलस्तीनी नागरिक घायल हो गए, जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। गौरतलब है कि मिस्र कई वर्षों से इजराइल और हमास के बीच एक प्रमुख मध्यस्थ रहा है। मिस्र के खुफिया विभाग के प्रमुख अब्बास कामेल ने इजराइली प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट के साथ संघर्ष विराम समझौते पर चर्चा करने के लिए पिछले सप्ताह ही इजराइल का दौरा किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

विश्व2 बच्चे, एक गर्भवती महिला और 8 पुलिसकर्मियों समेत 12 लोगों की मौत, गाजा में इजरायली हवाई हमला

विश्वIRIS Dena: हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत पर हमला, 87 शव बरामद और ईरान के 32 नौसैनिकों को बचाया

विश्वबात हमारी नजरों से ओझल जंग की!, दुनिया में कितने देशों में चल रही है?

विश्वIsrael Attack Lebanon: इजरायल ने लेबनान पर किए हवाई हमले, हिज्बुल्ला- हमास के ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा