मिस्र: राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी लड़ेंगे अगला चुनाव, गिनायीं अपनी उपलब्धियाँ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 20, 2018 09:15 AM2018-01-20T09:15:38+5:302018-01-20T09:20:49+5:30

मिस्र के राष्ट्रपति अब्दल फतह अल-सीसी ने अपने चार साल के शासन के दौरान हासिल की गयी उपलब्धियों को भी गिनाया।

Egypt: Abdel Fattah El Sisi will contest for Prersident Post in Coming Election | मिस्र: राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी लड़ेंगे अगला चुनाव, गिनायीं अपनी उपलब्धियाँ

मिस्र: राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी लड़ेंगे अगला चुनाव, गिनायीं अपनी उपलब्धियाँ

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी का कहना है कि वह मार्च में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, सीसी ने शुक्रवार को 'स्टोरी ऑफ ए नेशन' कांफ्रेंस के अंतिम दिन इसका ऐलान किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने बीते चार वर्षो में अपनी उपलब्धियों को भी पेश किया। मिस्र में 26 से 28 मार्च तक राष्ट्रपति चुनाव होंगे।

देश के राष्ट्रीय निर्वाचन प्राधिकरण (एनईए) के मुताबिक, 10 दिनों तक चलने वाला उम्मीदवार पंजीकरण 20 जनवरी से शुरू होगा, जबकि चुनावी अभियान 24 फरवरी से शुरू होगा और पहले दौर के नतीजे दो अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। सीसी ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद से ही देश की जिम्मेदारी अपने कंधों पर संभाल ली है। 

अल-सीसी ने आगे कहा कि उन्होंने देश के लिए कई अथक प्रयास किए हैं। सीसी ने पारदर्शी चुनाव कराए जाने की प्रतिबद्धता जताई है और मतदाताओं से अगला राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान करने का आग्रह किया है। 

Web Title: Egypt: Abdel Fattah El Sisi will contest for Prersident Post in Coming Election

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे