लाइव न्यूज़ :

ईरान की राजधानी के पास रिफाइनरी में लगी आग बुझाने की कोशिश दूसरे दिन भी जारी

By भाषा | Updated: June 3, 2021 13:46 IST

Open in App

तेहरान, तीन जून (एपी) ईरान की राजधानी के पास स्थित एक तेल रिफाइनरी में बुधवार को लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारी लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी प्रयास कर रहे हैं।

तेहरान के दक्षिणी हिस्से में स्थित सरकारी तोंदगूयान पेट्रोकेमिकल कंपनी में बुधवार की रात आग लगी।

तेल मंत्रालय की शना समाचार एजेंसी ने बताया कि रिफाइनरी के दो वेस्ट टैंक (कचरा रखने वाला टैंक) में रिसाव के कारण आग लगी। शुरुआत में अधिकारियों ने आशंका जतायी थी कि आग लगने से रिफाइनरी के तरल पेट्रोलियम गैस पाइपलाइन प्रभावित हुआ है।

ईरान के तेल मंत्री बिजन जांगनेह रात को ही मौके पर पहुंचे थे। उधर, आपूर्ति बाधित नहीं होने के सरकार के आश्वासन के बावजूद बृहस्पतिवार (इस्लामी सप्ताहांत, बृहस्पतिवार, शुक्रवार) सुबह से ही लोग गैसोलिन के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़े दिखे।

सना ने रिफाइनरी के प्रवक्ता शाकिर खाफेई के हवाले से बताया कि प्रशासन को आशा है कि ईंधन समाप्त होने के बाद आग खुद-ब-खुद बुझ जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?