लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में हिली धरती, 6.4 की तीव्रता से आए भूकंप में 10 लोगों की मौत और 40 घायल

By भाषा | Updated: July 29, 2018 10:08 IST

Earthquake in Indonesia: शक्तिशाली भूकंप का केंद्र सात किलोमीटर की गहराई में था और यह स्थानीय समय के अनुसार छह बजकर 47 मिनट पर आया।

Open in App

जकार्ता, 29 जुलाई: इंडोनेशिया के लोम्बोक द्वीप में आज 6.4 तीव्रता वाला भूकंप का झटका महसूस किया गया और भूकंप की वजह से कम से कम तीन लोगों की मौत की जानकारी गई। यह जानकारी यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने दी है। लेकिन बाद में इंडोनेशियाई अधिकारी ने बताया कि लोम्बोक में भूकंप की वजह से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है।यूएसजीएस ने बताया कि इस शक्तिशाली भूकंप का केंद्र सात किलोमीटर की गहराई में था और यह स्थानीय समय के अनुसार छह बजकर 47 मिनट पर आया। यह भूकंप इस द्वीप के मुख्य शहर माटरम से 50 किलोमीटर दूर उत्तरपूर्वी क्षेत्र में आया। लोम्बोक इंडोनेशिया का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और यह रिजॉर्ट के लिए मशहूर द्वीप बाली से 100 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। इंडोनेशिया के भूभौतिकी एवं मौसम एजेंसी ने बताया कि 6.4 तीव्रता का भूंकप आने के बाद 11 और झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया आपदा प्रबंधन एजेंसी के एक प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने बताया, ‘‘ पर्वी लोम्बोक में एक व्यक्ति और उत्तरी लोम्बोक में दो लोगों की मौत हो गई।’’ हालांकि यह नहीं बताया गया है कि इन पीड़ितों की मौत कैसे हुई। उत्तरी लोम्बोक में इस भूकंप में कम से कम दो दर्जन लोग घायल हो गए और एक घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। नुग्रोहो ने बताया कि भूकंप की वजह से भूस्खलन की आशंका को देखते हुए माउंट रिंजानी पर हाइकिंग ट्रेल बंद कर दिया गया है। एजेंसी के प्रवक्ता हैरी टिर्टो दजातमिको ने एक बयान में बताया कि अब तक सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। इंडोनेशिया में भूकंप आने की आशंका ज्यादा बनी रहती है क्योंकि यह क्षेत्र पैसिफिक रिंग्स ऑफ फायर में स्थित है।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :भूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा