लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में 60 बार कांपी धरती और 100 इमारतें ढहीं, फिर हुआ भूस्खलन, 500 से ज्यादा पहाड़ में फंसे

By भाषा | Updated: July 30, 2018 12:39 IST

नेशनल पार्क के एक अधिकारी ने बताया कि माउंट रिन्जानी की ढलानों को साफ करने के लिए हेलीकॉप्टर और पैदल बचाव दल तैनात किए गए हैं।

Open in App

लोम्बोक (इंडोनेशिया), 30 जुलाई: इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप के एक दिन बाद लोम्बोक में सक्रिय ज्वालामुखी पर हुए भूस्खलन से पहाड़ चढ़ रहे करीब 500 पैदल यात्री और उनके गाइड वहां फंस गए हैं।

नेशनल पार्क के एक अधिकारी ने बताया कि माउंट रिन्जानी की ढलानों को साफ करने के लिए हेलीकॉप्टर और पैदल बचाव दल तैनात किए गए हैं।

‘रिन्जानी नेशनल पार्क’ के प्रमुख सुदियोना ने कहा, ‘‘अब भी वहां 560 लोग फंसे हैं। 500 लोग सेगारा अनाक इलाके में जबकि बातू केपर में 60 लोग फंसे हुए हैं।’’ 

कल सुबह आए 6.4 की तीव्रता वाले भूकंप से यहां 16 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 100 इमारतें क्षतिग्रस्त हुई थीं।’’यूएसजीएस ने बताया कि इस शक्तिशाली भूकंप का केंद्र सात किलोमीटर की गहराई में था और यह स्थानीय समय के अनुसार छह बजकर 47 मिनट पर आया। यह भूकंप इस द्वीप के मुख्य शहर माटरम से 50 किलोमीटर दूर उत्तरपूर्वी क्षेत्र में आया। 

लोम्बोक इंडोनेशिया का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और यह रिजॉर्ट के लिए मशहूर द्वीप बाली से 100 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। इंडोनेशिया के भूभौतिकी एवं मौसम एजेंसी ने बताया कि 6.4 तीव्रता का भूंकप आने के बाद 11 और झटके महसूस किए गए। लेकिन बाद में कुल 60 झटके लगने की खबर की पुष्टि हुई। और इसमें करीब 16 लोगों की जान जाने और करीब 40 के घायल होने की खबर आई।

हालांकि यह नहीं बताया गया है कि इन पीड़ितों की मौत कैसे हुई। नुग्रोहो ने बताया कि भूकंप की वजह से भूस्खलन की आशंका को देखते हुए माउंट रिंजानी पर हाइकिंग ट्रेल बंद कर दिया गया है। 

एजेंसी के प्रवक्ता हैरी टिर्टो दजातमिको ने एक बयान में बताया कि अब तक सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। इंडोनेशिया में भूकंप आने की आशंका ज्यादा बनी रहती है क्योंकि यह क्षेत्र पैसिफिक रिंग्स ऑफ फायर में स्थित है। लेकिन फिर भूस्खनल से निपटा नहीं जा सके। इस वक्त 500 से ज्यादा लोगों की जिंदग‌ियां पहाड़ों में फंसी हुई हैं।दुनिया से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :इंडोनेशियाभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला