लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अमेरिका में बेरोजगारी रिकॉर्ड स्तर पर, बेरोजगारी भत्ता के लिए 66 लाख लोगों ने किया अप्लाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 3, 2020 13:24 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) ने अमेरिका में भयानक तबाही मचाई है। इस महामारी की वजह से अमेरिका में बेरोजगारी के नए आंकड़ें सामने आए हैं, जोकि अपने आपमें एक रिकॉर्ड हैं क्योंकि देश के इतिहास में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है। इस स्थिति में यूएस में 66 लाख से ज्यादा कामगारों ने बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संकट के कारण अमेरिका में सर्वाधिक भीषण स्तर पर बढ़ी बेरोजगारी।28 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में 66 लाख नए कामगारों ने बेरोजगारी भत्ता के लिए किया अप्लाई।

न्यूयॉर्क: कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से अमेरिका (America) में स्थिति बेहद ख़राब है। इस घातक वायरस की वजह से अमेरिका में बेरोजगारी भी अब तक के सर्वाधिक भीषण स्तर पर आ चुकी है, जिसकी वजह से 66 लाख से ज्यादा लोग बेरोजगार हो गए हैं। मालूम हो, गुरुवार (2 अप्रैल) को अमेरिका के श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 28 मार्च तक देश में पहले सप्ताह के बेरोजगारी भत्ता के लिए 66 लाख से ज्यादा कामगारों ने आवेदन किया।

बीबीसी की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस की वजह से अमेरिका के इतिहास में पहली बार कामगारों ने इतनी बड़ी संख्या में पहले सप्ताह के बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया है। बता दें कि इस हफ्ते से पहले भी यहां बेरोजगारी भत्ता के लिए 33 लाख कामगारों ने आवेदन किया था। ऐसे में लगातार इस संख्या में इजाफा होते हुए देखा आ रहा है और अब दो हफ़्तों के अंदर ही ये संख्या एक करोड़ से ज्यादा बढ़ चुकी है।

क्यों बढ़ रही बेरोजगारी?

कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में कंपनियां लगातार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं, जिसकी वजह से यहां बेरोजगारी बढ़ रही है। इसकी वजह से इन कामगारों को सरकारी सहायता लेनी पड़ रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट