लाइव न्यूज़ :

जी-20 शिखर सम्मेलन में मुलाकात को लेकर उत्सुक ट्रंप ने कहा- 'भारतवासी सौभाग्यशाली कि उनके पास मोदी हैं'

By भाषा | Updated: May 25, 2019 03:29 IST

व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए नरेन्द्र मोदी को फोन करके बधाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देजी-20 शिखर सम्मेलन 28 और 29 जून को होगा।बीजेपी को 302 और एनडीए को 353 सीटे मिली हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने जापान में जी-20 शिखर सम्मेलन में मिलने पर सहमत हुए हैं। दोनों नेताओं ने अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और पिछले दो साल की उपलब्धियों पर और अधिक काम करने का इरादा जाहिर किया।

व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप ने लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए मोदी को फोन करके बधाई दी। एक बयान में व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘(दोनों) नेता ओसाका में जी-20 शिखर सम्मेलन में एक-दूसरे से मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं। वहां अमेरिका, भारत और जापान एक स्वतंत्र एवं खुले भारत-प्रशांत के लिए अपनी साझा दृष्टि पर काम के लिए एक त्रिपक्षीय बैठक करेंगे।’’ जी-20 शिखर सम्मेलन 28 और 29 जून को होगा।

बाद में जापान की यात्रा पर जाने से पहले व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, ‘‘मैंने अभी-अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और मैंने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘मैंने अपने देश की ओर से, अपनी ओर से और हर व्यक्ति की ओर से बधाई दी। उन्होंने चुनावों में शानदार जीत दर्ज की। वह मेरे दोस्त हैं। भारत से हमारे बहुत अच्छे रिश्ते हैं।’’ राष्ट्रपति ट्रंप ने बाद में एक ट्वीट भी किया और मोदी को ‘‘महान व्यक्ति एवं भारत के लोगों का नेता’’ कहकर उनकी तारीफ की। ट्रंप ने कहा, ‘‘अभी-अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की, जिसमें मैंने उनकी भव्य राजनीतिक जीत पर उन्हें बधाई दी। वह महान व्यक्ति और भारत के लोगों के नेता हैं - वे सौभाग्यशाली हैं कि उनके पास वह (मोदी) हैं।’’ 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!