लाइव न्यूज़ :

तबाही! मोरक्को में भूकंप से मरनेवालों की संख्या 2000 के पार पहुंची, देश में तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

By अनिल शर्मा | Updated: September 10, 2023 09:05 IST

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया- मोरक्को में दुखद भूकंप के बाद, प्रधानमंत्री ने सभी सरकारी निकायों और बलों को मोरक्को के लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है, जिसमें क्षेत्र में सहायता प्रतिनिधिमंडल भेजने की तैयारी भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्दे 6.8 तीव्रता के भूकंप के कारण 2,012 से अधिक लोगों की जान चली गई।अल जजीरा के अनुसार, 2,059 अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को देश में तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।

रबात: मोरक्को में शुक्रवार देर रात आए शक्तिशाली भूंकप में मरनेवालों की संख्या 2000 के पार पहुंच चुकी है। अल जजीरा के अनुसार, 6.8 तीव्रता के भूकंप के कारण 2,012 से अधिक लोगों की जान चली गई और 2,059 अन्य घायल हुए हैं। जबकि कई लोग बेघर हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को देश में तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।

अल जज़ीरा ने बताया कि सेना के एक बयान के अनुसार, मोरक्को के राजा मोहम्मद VI ने सशस्त्र बलों को विशेष खोज और बचाव दल और एक सर्जिकल फील्ड अस्पताल तैनात करने का निर्देश दिया। भूकंप के केंद्र के निकटतम शहर मराकेश में ऐतिहासिक संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन अधिकांश हताहत अल-हौज और तरौदंत प्रांतों के दक्षिण में पहाड़ी क्षेत्रों में दर्ज किए गए। ।

उधऱ, भूकंप प्रभावित मोरक्को में इज़राइल खोज और बचाव कर्मियों और मानवीय सहायता भेजने की तैयारी कर रहा है। भूकंप का केंद्र माराकेच के दक्षिण-पश्चिम में एटलस पर्वत में था और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई। मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, 1,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जैसे-जैसे बचावकर्मी अलग-थलग इलाकों में पहुंचेंगे, संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया- मोरक्को में दुखद भूकंप के बाद, प्रधानमंत्री ने सभी सरकारी निकायों और बलों को मोरक्को के लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है, जिसमें क्षेत्र में सहायता प्रतिनिधिमंडल भेजने की तैयारी भी शामिल है।

इस बीच, खोज एवं बचाव अभियान के लिए सड़कें साफ करने के प्रयास जारी हैं। भूकंप 03:41:01 (UTC+05:30) पर 18.5 किमी की गहराई पर आया था। भूकंप की तीव्रता के कारण दक्षिण में सिदी इफनी से लेकर उत्तर में रबात और उससे आगे तक फैल गईं। भूकंप का केंद्र एक प्रमुख आर्थिक केंद्र मराकेश से 72 किलोमीटर पश्चिम में देखा गया।

टॅग्स :भूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल