दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी आंदोलन के नायक डेसमंड टूटू का 90 साल की उम्र में निधन, नोबेल शांति पुरस्कार से हुए थे सम्मानित
By विशाल कुमार | Published: December 26, 2021 01:14 PM2021-12-26T13:14:20+5:302021-12-26T13:18:13+5:30
आर्कबिशप टूटू को रंगभेद की नीति के खिलाफ लड़ने के लिए 1984 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें इस महीने की शुरुआत में संक्रमण की शिकायत के चलते केप टाउन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Highlightsडेसमंड टूटू दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी आंदोलन के नायक थे।1984 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।पिछले 15 सालों से प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करा रहे थे।
जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी आंदोलन के नायक डेसमंड टूटू का 90 साल की उम्र में निधन हो गया।
पिछले 15 सालों से प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करा रहे आर्कबिशप टूटू को इस महीने की शुरुआत में संक्रमण की शिकायत के चलते केप टाउन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आर्कबिशप टूटू को रंगभेद की नीति के खिलाफ लड़ने के लिए 1984 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा कि आर्कबिशप एमेरिटस डेसमंड टूटू का निधन उत्कृष्ट दक्षिण अफ्रीका की एक पीढ़ी के लिए हमारे देश की विदाई में शोक का एक और अध्याय है, जिन्होंने हमें एक मुक्त दक्षिण अफ्रीका दिया है।