लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के जार्जिया में वारनोक की जीत के साथ डेमोक्रेटिक पार्टी बहुमत के करीब

By भाषा | Updated: January 6, 2021 17:10 IST

Open in App

अटलांटा (अमेरिका), छह जनवरी (एपी) अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में सीनेट की दो सीटों में से एक सीट पर डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता राफेल वारनोक को जीत मिली है।

वह राज्य में अपनी पार्टी के पहले अश्वेत सांसद हैं और इस जीत के साथ सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी बहुमत के आंकड़े के पास पहुंच गयी है।

पादरी रहे राफेल वारनोक 15 साल अटलांटा के गिरजाघर में भी गुजार चुके हैं। वारनोक ने रिपब्लिकन पार्टी की निर्वतमान सांसद केली लोफलर को हराया।

इस हार से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है क्योंकि उन्होंने लोफलर और डेविड पेरड्यू के लिए जॉर्जिया में प्रचार किया था।

अब सीनेट की एक और सीट के लिए रिपब्लिकन पार्टी के डेविड पेरड्यू और डेमोक्रेटिक पार्टी के जॉन ओसोफ के मुकाबले पर सबकी निगाहें टिकी हुई है।

कुछ डाकमतपत्रों की भी गिनती होनी है लेकिन अधिकतर काउंटी में डेमोक्रेटिक पार्टी का दबदबा है। जॉर्जिया के कानून के मुताबिक 0.5 प्रतिशत वोटों से कम अंतर से हार पर मतगणना में पिछड़ने वाला उम्मीदवार फिर से वोटों की गिनती का अनुरोध कर सकता है।

ओसोफ के जीतने पर संसद के दोनों सदनों में डेमोक्रेटिक पार्टी बहुमत के आंकड़े तक पहुंच जाएगी। इससे 20 जनवरी को शपथ लेने वाले नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को आगामी कार्यकाल में फैसले लेने में और सहूलियत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?