लाइव न्यूज़ :

‘क्रोम’ की विज्ञापन तकनीक को हटाने में हो रही देर: गूगल

By भाषा | Updated: June 24, 2021 22:35 IST

Open in App

लंदन, 24 जून (एपी) गूगल ने कहा है ‘क्रोम’ ब्राउजर की विज्ञापन तकनीक को हटाने में देर इसलिए हो रही है कि क्योंकि एक नई प्रणाली बनाने के लिए ज्यादा समय की जरूरत है। क्रोम, विज्ञापन के लिए उपयोगकर्ताओं को ‘ट्रैक’ करता है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘थर्ड पार्टी कुकीज’ को हटाने की समयसीमा 2023 के अंत तक के लिए बढ़ा दी गई है जो कि पहले 2022 जनवरी तय की गई थी।

क्रोम के ‘प्राइवेसी इंजीनियरिंग’ के निदेशक विनय गोयल ने एक ब्लॉग में लिखा, “हमें और अधिक समय देना होगा जिससे सही समाधान के लिए सार्वजनिक चर्चा हो सके और पब्लिशर तथा विज्ञापन उद्योग अपनी सेवाएं कहीं और ले जा सकें।”

‘थर्ड पार्टी कुकीज’ उस कोड के अंश के होते हैं जो उपयोगकर्ता की जानकारी जमा करते हैं। विज्ञापन कंपनियां इसका इस्तेमाल करती हैं और इस कारण इंटरनेट पर अखबार और ब्लॉग जैसी वेबसाइट मुफ्त उपलब्ध हो पाती है क्योंकि उन्हें विज्ञापन से पैसा मिलता है।

यह लंबे समय से निजता के हनन का भी मामला बना हुआ है क्योंकि इससे इंटरनेट पर किसी उपयोगकर्ता की जानकारी निकाली जा सकती है। गूगल, क्रोम में आमूलचूल सुधार कर थर्ड पार्टी कुकीज को हटाना चाहता है और निजता का पालन और कड़ाई से करना चाहता है। इससे ऑनलाइन विज्ञापन उद्योग में हलचल का माहौल है और इसका डर है कि क्रोम के बदले जो तकनीक आएगी उसमें और कम संख्या में विज्ञापन मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना