लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में 60 से 80 प्रतिशत की गिरावट संभव, 1200 अरब डॉलर तक के नुकसान की आशंका

By भाषा | Updated: May 11, 2020 14:05 IST

कोरोना महामारी का व्यापर असर अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन पर पड़ा है। यूएनडब्ल्यूटीओ ने आशंका जताई है कि इसके कारण लाखों लोगों की आजीविका खतरे में है। 2020 की पहली तिमाही के दौरान अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की आवक में 22 प्रतिशत की गिरावट हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना महामारी ने बढ़ाई अंतरराष्ट्रीय पर्यटन की मुश्किलें, 910 से लेकर 1200 अरब डॉलर तक के नुकसान की आशंकापर्यटन में 2019 के मुकाबले 60-80 प्रतिशत की गिरावट हो सकती है इस बार

संयुक्त राष्ट्र के विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में 60-80 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है, जिसके चलते 910 अरब डॉलर से लेकर 1200 अरब डॉलर तक की कमाई का नुकसान होगा और लाखों लोगों की आजीविका संकट में पड़ जाएगी।

वैश्विक एजेंसी ने कहा कि महामारी के चलते 2020 की पहली तिमाही के दौरान अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की आवक में 22 प्रतिशत की गिरावट हुई है। संयुक्त राष्ट्र की इस विशेष एजेंसी के अनुसार दुनिया भर में फैली कोरोना वायरस महामारी के कारण वार्षिक पर्यटन में 2019 के मुकाबले 60-80 प्रतिशत की गिरावट हो सकती है।

संस्था ने कहा कि इसके चलते लाखों लोगों की आजीविका खतरे में है और इसके चलते सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) में हुई प्रगति को खोने की आशंका बढ़ गई है। यूएनडब्ल्यूटीओ के महासचिव जुरब पोलोलिकाशविली ने कहा, ‘दुनिया एक अभूतपूर्व स्वास्थ्य और आर्थिक संकट का सामना कर रही है। पर्यटन सबसे अधिक प्रभावित हुआ है और अर्थव्यवस्था के सबसे अधिक श्रम-आधारित इस क्षेत्र में लाखों नौकरियां खतरे में हैं।’ 

यूएनडब्ल्यूटीओ विश्व पर्यटन सूचकांक के अनुसार इस साल पहले तीन महीनों के दौरान पर्यटकों की आवक में 22 प्रतिशत की कमी हुई है। एजेंसी ने कहा कि यह गिरावट एशिया और प्रशांत क्षेत्र में अधिक रही है, जबकि यूरोप में प्रतिशत के रूप में ये गिरावट कुछ कम है।

एजेंसी के मुताबिक मार्च में कई देशों में लॉकडाउन की शुरुआत के बाद पर्यटकों की आवक में 57 प्रतिशत तक की कमी आई। इस दौरान ही यात्रा प्रतिबंधों और हवाई अड्डों तथा राष्ट्रीय सीमाओं को बंद करने की व्यापक शुरुआत हुई।

टॅग्स :कोरोना वायरसपर्यटनकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारलेह पर्यटकः 2024 में 292836 से घटकर 2025 में 212799?, आखिर क्यों लद्दाख में टूरिस्टों की संख्या में कमी?

कारोबारईरान पर इजराइल के हमले से यूपी का पर्यटन कारोबार प्रभावित, आगरा, वाराणसी, लखनऊ में में विदेशी पर्यटकों का आना हुआ ठप

भारतJammu-Kashmir: बंद पड़े पर्यटनस्‍थल खुलते ही कश्‍मीर में टूरिस्‍टों की बहार आ गई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला