Coronavirus: अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में 60 से 80 प्रतिशत की गिरावट संभव, 1200 अरब डॉलर तक के नुकसान की आशंका

By भाषा | Updated: May 11, 2020 14:05 IST2020-05-11T14:05:07+5:302020-05-11T14:05:07+5:30

कोरोना महामारी का व्यापर असर अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन पर पड़ा है। यूएनडब्ल्यूटीओ ने आशंका जताई है कि इसके कारण लाखों लोगों की आजीविका खतरे में है। 2020 की पहली तिमाही के दौरान अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की आवक में 22 प्रतिशत की गिरावट हुई है।

Coronavirus lockdown International tourism may decline by 60 to 80 percent during 2020 says united nation | Coronavirus: अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में 60 से 80 प्रतिशत की गिरावट संभव, 1200 अरब डॉलर तक के नुकसान की आशंका

कोरोना महामारी का अंतरराष्ट्रीय पर्यटन पर असर (फाइल फोटो)

Highlightsकोरोना महामारी ने बढ़ाई अंतरराष्ट्रीय पर्यटन की मुश्किलें, 910 से लेकर 1200 अरब डॉलर तक के नुकसान की आशंकापर्यटन में 2019 के मुकाबले 60-80 प्रतिशत की गिरावट हो सकती है इस बार

संयुक्त राष्ट्र के विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में 60-80 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है, जिसके चलते 910 अरब डॉलर से लेकर 1200 अरब डॉलर तक की कमाई का नुकसान होगा और लाखों लोगों की आजीविका संकट में पड़ जाएगी।

वैश्विक एजेंसी ने कहा कि महामारी के चलते 2020 की पहली तिमाही के दौरान अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की आवक में 22 प्रतिशत की गिरावट हुई है। संयुक्त राष्ट्र की इस विशेष एजेंसी के अनुसार दुनिया भर में फैली कोरोना वायरस महामारी के कारण वार्षिक पर्यटन में 2019 के मुकाबले 60-80 प्रतिशत की गिरावट हो सकती है।

संस्था ने कहा कि इसके चलते लाखों लोगों की आजीविका खतरे में है और इसके चलते सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) में हुई प्रगति को खोने की आशंका बढ़ गई है। यूएनडब्ल्यूटीओ के महासचिव जुरब पोलोलिकाशविली ने कहा, ‘दुनिया एक अभूतपूर्व स्वास्थ्य और आर्थिक संकट का सामना कर रही है। पर्यटन सबसे अधिक प्रभावित हुआ है और अर्थव्यवस्था के सबसे अधिक श्रम-आधारित इस क्षेत्र में लाखों नौकरियां खतरे में हैं।’ 

यूएनडब्ल्यूटीओ विश्व पर्यटन सूचकांक के अनुसार इस साल पहले तीन महीनों के दौरान पर्यटकों की आवक में 22 प्रतिशत की कमी हुई है। एजेंसी ने कहा कि यह गिरावट एशिया और प्रशांत क्षेत्र में अधिक रही है, जबकि यूरोप में प्रतिशत के रूप में ये गिरावट कुछ कम है।

एजेंसी के मुताबिक मार्च में कई देशों में लॉकडाउन की शुरुआत के बाद पर्यटकों की आवक में 57 प्रतिशत तक की कमी आई। इस दौरान ही यात्रा प्रतिबंधों और हवाई अड्डों तथा राष्ट्रीय सीमाओं को बंद करने की व्यापक शुरुआत हुई।

Web Title: Coronavirus lockdown International tourism may decline by 60 to 80 percent during 2020 says united nation

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे