लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमण के मामले यूरोप में 15 लाख के पार, एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत: रिपोर्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 2, 2020 16:13 IST

यूरोप में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले अब 15 लाख के पार पहुंच गए हैं। कोरोना से यूरोप में स्पेन, इटली, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देयूरोप में 15 लाख के पार कोरोना संक्रमण के मामले पहुंच गए हैंयूरोप सबसे ज्यादा कोरोना वायरस की मार झेल रहा है, स्पेन सहित इटली, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी सबसे ज्यादा प्रभावित

पेरिस: कोरोना वायरस (Coronavirus) का दंश झेल रहे यूरोप (Europe) में इस घातक वायरस की वजह से लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, यूरोप में कोरोना संक्रमण के मामले 15 लाख के पार पहुंच गए हैं। यूरोपीय देशों में अब तक कुल 1,506,853 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

ये आंकड़ों पूरी दुनिया में आए संक्रमण के मामले का करीब-करीब आधा है। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार यूरोप में आए इन संक्रमण के मामलों में 1,40,260 लोगों की मृत्यु हो गई है।

यूरोप के पांच देश ऐसे हैं जहां कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा सबसे ज्यादा है, जिसकी वजह से यूरोप में अब तक 15 लाख से ऊपर कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इन पांच देशों में स्पेन, इटली, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी शामिल हैं। 

क्या कहते हैं इन पांच देशों के आंकड़ें?

स्पेन- 215,216 कोरोना पॉजिटिव मामले और 24,824 मौतें

इटली- 207,428 कोरोना पॉजिटिव मामले और 28,236 मौतें

ब्रिटेन- 177,454 कोरोना पॉजिटिव मामले और 27,510 मौतें

फ्रांस- 167,346 कोरोना पॉजिटिव मामले और 24,594 मौतें

जर्मनी- 161,703 कोरोना पॉजिटिव मामले और 6,575 मौतें

कई देश अभी भी महज गंभीर मामलों का कर रहे परीक्षण

बता दें कि राष्ट्रीय अधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से एएफपी द्वारा एकत्रित किए गए डेटा संभवतः कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की वास्तविक संख्या का केवल एक अंश दर्शाते हैं। कई देश ऐसे भी हैं, जो केवल सबसे गंभीर मामलों का परीक्षण कर रहे हैं।

कोरोना वायरस ने पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया है। वर्ल्डओमीटर द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, पूरे विश्व में अब तक कुल 3,415,636 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 2,39,827 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। अमेरिका में भी कोरोना वायरस के कारण स्थिति बेहद गंभीर है। यहां अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 1,131,492 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 65,776 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला