लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पाकिस्तान में लॉकडाउन के बीच भूख से गर्भवती महिला की मौत, पति के पास पत्नी को दफनाने के लिए भी नहीं थे पैसे

By प्रिया कुमारी | Updated: April 20, 2020 14:47 IST

पाकिस्तान में कोरोना के कारण स्थति खराब होते जा रही हैं। पाकिस्तान के सिंध में कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में भूख के कारण एक गर्भवती महिला की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के सिंध में लॉकडाउन में भूख के कारण एक गर्भवती महिला की मौत हो गई।पति ने कहा कि उसे लॉकडाउन के कारण कोई काम नहीं मिल रहा था।

पाकिस्तान के सिंध में कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बीच भूख के कारण एक गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिंध प्रांत में मीरपुर खास जिले के झुडो शहर में महिला की मृत्यु हुई। महिला के पति अल्लाबख्श ने कहा कि उसे लॉकडाउन के कारण कोई काम नहीं मिला था, जिसके कारण उसे अपने परिवार के लिए भोजन का प्रबंधन करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

पाकिस्तान के 'एक्सप्रेस न्यूज' के अनुसार अल्लाबख्श ने कहा कि उसके पास अपनी पत्नी को दफनाने के लिए भी पैसे नहीं थे। आस-पास के लोगों की मदद से पत्नी को दफन करने के लिए कुछ पैसे जुटाए हैं। जिसके बाद अल्लाबख्श ने अपनी पत्नी के शव को दफन किया।

इस घटना ने पाकिस्तान के इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार के दावों पर सवाल खड़े किए हैं जिसमें पाकिस्तानी सरकार ने ये दावा किया था कि सरकार लॉकडाउन के दौरान गरीब लोगों को हर संभव सहायता पहुंचाने का काम कर रही है।  

इसके अलावा, पाकिस्तान में मजदूरों में गुस्सा बढ़ रहा था क्योंकि उन्हें अभी तक लॉकडाउन से पहले किए गए काम तक के पैसे नहीं मिले हैं। अलग-अलग क्षेत्रों के श्रमिकों और अन्य कर्मचारियों ने इस मुद्दे पर कराची में बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसप्रेगनेंसी टिप्स इन हिंदीकोरोना वायरस लॉकडाउनपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल