लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ब्रिटेन ने रोजाना एक लाख कोविड-19 जांच का लक्ष्य किया हासिल, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 27,510

By भाषा | Updated: May 2, 2020 05:39 IST

ब्रिटेन ने अप्रैल के अंत तक के लिये निर्धारित रोजाना एक लाख कोरोना वायरस परीक्षण करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है...

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन ने अप्रैल के अंत तक के लिये निर्धारित रोजाना एक लाख कोरोना वायरस परीक्षण करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है और देश के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने शुक्रवार को घोषणा की कि बृहस्पतिवार को देश में कुल 1,22,347 लोगों की जांच की गई।डाउनिंग स्ट्रीट में दैनिक ब्रीफिंग के दौरान वरिष्ठ मंत्री ने इस जांच लक्ष्य को हासिल करने के लिये समन्वित सामूहिक प्रयास की सराहना की और कहा कि इस महामारी से 739 और लोगों की जान जाने से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 27,510 हो गई है।

ब्रिटेन ने अप्रैल के अंत तक के लिये निर्धारित रोजाना एक लाख कोरोना वायरस परीक्षण करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है और देश के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने शुक्रवार को घोषणा की कि बृहस्पतिवार को देश में कुल 1,22,347 लोगों की जांच की गई।

डाउनिंग स्ट्रीट में दैनिक ब्रीफिंग के दौरान वरिष्ठ मंत्री ने इस जांच लक्ष्य को हासिल करने के लिये समन्वित सामूहिक प्रयास की सराहना की और कहा कि इस महामारी से 739 और लोगों की जान जाने से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 27,510 हो गई है।

हैनकॉक ने कहा, “पिछले महीने के शुरू में मैंने एक लक्ष्य रखा था कि जिस किसी को भी जांच की जरूरत हो उसकी जांच होनी चाहिए। यानी कि एक राष्ट्र के तौर पर हमें महीने के अंत तक प्रतिदिन एक लाख जांच के लक्ष्य को हासिल करना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “मैं जानता था कि यह साहसी लक्ष्य है और हमें साहसी लक्ष्य ही चाहिए था क्योंकि जांच महत्वपूर्ण है। मैं यह घोषणा कर सकता हूं कि हमने लक्ष्य हासिल कर लिया है। ब्रिटिश जांच क्षमता में अभूतपूर्व विस्तार एक अतुल्य उपलब्धि है।”

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला