लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: सिंगापुर में कोविड-19 के 447 नए मामले , कुल 3,699 लोग संक्रमित

By भाषा | Updated: April 16, 2020 05:45 IST

सिंगापुर में कोरोना वायरस संक्रमण के 447 नए मामले सामने आने के बाद देश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,699 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसिंगापुर में कोरोना वायरस संक्रमण के 447 नए मामले सामने आने के बाद देश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,699 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने दैनिक अपडेट में कहा, ''विदेशी कामगारों के कक्षों में कोरोना वायरस संक्रमण के 404 नए मामले सामने आए हैं जबकि पांच लोग इन कक्षों से अलग रहते हैं।''

सिंगापुर में कोरोना वायरस संक्रमण के 447 नए मामले सामने आने के बाद देश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,699 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने दैनिक अपडेट में कहा, ''विदेशी कामगारों के कक्षों में कोरोना वायरस संक्रमण के 404 नए मामले सामने आए हैं जबकि पांच लोग इन कक्षों से अलग रहते हैं।''

मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि दुनिया में संक्रमण के 20 लाख से ज्यादा मामले हैं। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बनाई गई एएफपी की तालिका के मुताबिक, 193 देशों में कोरोना वायरस के कम से कम 2,001,204 मामले हैं।

इनमें से दुनिया भर में 126,898 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी से सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई हैं, जहां संक्रमण के कारण 26,059 लोगों की जान गई है और 609,516 लोग वायरस से संक्रमित हैं।

इसके बाद इटली में कोरोना वायरस से 21,067 लोगों की मौत हुई। कोविड-19 ने स्पेन में 18,879, फ्रांस में 15,729 और ब्रिटेन में 12,107 लोगों की जान ले ली।

जर्मनी लॉकडाउन बढ़ाएगा। जर्मनी तीन मई तक पाबंदियों को बढ़ाएगा, जिसके तहत स्कूल बंद रहेंगे।

क्षेत्रीय सरकार के सूत्रों ने चांसलर एंजेला मार्केल से चर्चा से पहले यह जानकारी दी है। डेनमार्क ने कुछ स्कूल खोले। एक महीने के बाद डेनमार्क में स्कूल खुलना शुरू हो गए हैं। प्राथमिक स्कूल खुलना शुरू हो गए हैं, लेकिन कक्षाएं देश की करीब आधी नगर पालिकाओं में लगनी शुरू हुई हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियासिंगापुरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारघर से काम करिए और हवाई यात्रा कम कीजिए?, ईरान युद्ध के बीच आईईए ने दिया सुझाव, तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर?

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा